मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) ने बीते महीने पहले ही विदेश में सगाई की थी। शेन ने अंगूठी पहनाकर आलिया को शादी के लिए प्रपोज किया था। वहीं, कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ आज यानी कि 3 अगस्त को मुंबई में सगाई की है। इनकी रिंग सेरेमनी में बी-टाउन से कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। इनकी पार्टी में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान ने लाइमलाइट ही जीत ली है।
आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की सगाई से फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं। इनमें दोनों ट्विनिंग करते हुए नजर आए। अनुराग की बेटी ने सगाई के लिए ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना कैरी किया था। इस पर मल्टी कलर की कढ़ाई हो रखी है। वहीं, बॉयफ्रेंड शेन भी अपनी मंगेतर को कॉपी करते हुए नजर आए। उन्होंने आलिया से मैचिंग ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों ने पैपराजी के सामने आकर भी जमकर पोज दिए। इनके वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
छोटी उम्र में की सगाई
आपको बता दें कि आलिया कश्यप ने छोटी उम्र में ही सगाई की है। वो 22 साल की हैं, जब उन्होंने खुद के लिए अपना लाइफ पार्टनर चुना है। इस उम्र में सगाई कर वो काफी खुश हैं।
अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि ने भी किया विश
आलिया कश्यप की सगाई में अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन भी पहुंचीं। इस मौके पर वो अपनी बेटी और बॉयफ्रेंड के साथ देसी लुक में नजर आईं। इसके साथ ही फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने भी पार्टी में शिरकत की थी। वो ब्लू कलर के कुर्ते और पायजामे में नजर आईं। वहीं, शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने लाइमलाइट ही चुरा ली। वो अपनी दोस्त की सगाई में ब्लू कलर की साड़ी में कहर ढाती हुई नजर आईं।
लिपलॉक कर किया था प्यार का इजहार
आपको बता दें कि आलिया कश्यप ने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड के साथ फोटोज शेयर कर प्यार का इजहार किया। उन्होंने एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में उन्होंने तस्वीरें शेयर की और इनमें उन्हें बॉयफ्रेंड के साथ लिपलॉक करते हुए देखा गया था। आलिया ने फोटोज में अपनी रिंग को भी फ्लॉन्ट किया था। इसके साथ ही उनकी पोस्ट पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए थे। जान्हवी कपूर ने तो शॉकिंग रिएक्शन दिया था। उन्हें उनकी सगाई की खबर पर यकीन भी नहीं हुआ था।