फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप ने साल 2007 में आई फिल्म ‘धन धना धन गोल’ में साथ काम किया था। हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के निर्देशक अनुराग कश्यप की शराब की लत ने टीम के लिए बहुत परेशानी खड़ी की। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि अनुराग ने अपने सभी राइटिंग वर्क को विक्रमादित्य मोटवाने को दे दिया था। अब, अनुराग ने इन दावों पर रिएक्शन देते हुए विवेक अग्निहोत्री पर पलटवार किया है। उन्होंने अग्निहोत्री को बहुत बड़ा झूठा बताया है।

अनुराग कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। अनुराग कश्यप ने स्क्रीन में छपे एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है, “कितना झूठा है ये आदमी। शूटिंग लंदन में हुई थी और मैं भारत में था।” अनुराग ने आगे कहा, “वह मोटवानी या मुझसे स्क्रिप्ट नहीं चाहते थे। वो फुटबॉल पर लगान बनाना चाहते थे और उस घटिया स्क्रिप्ट को लिखने के लिए उन्होंने अपने ही लेखक को लिया। न तो मैं और न ही मोटवानी कभी सेट पर गए।”

अनुराग कश्यप के लिए क्या बोले थे विवेक अग्निहोत्री?

हाल ही में डिजिटल कमेंट्री के साथ एक इंटरव्यू में, विवेक ने अनुराग के साथ काम करने को याद करते हुए कहा, “हमने गोल पर साथ काम किया था। वो फिल्म लिख रहे थे। सैफ अली खान और प्रियंका चोपड़ा इसे करने वाले थे, लेकिन उस समय सैफ के कुछ निजी मुद्दे थे, इसलिए उन्होंने छोड़ दिया। फिर हमने जॉन और बिपाशा को लिया। उस समय अनुराग बहुत शराब पीते थे, और उन पर समय के साथ भरोसा नहीं किया जा सकता था। उन्होंने विक्रम मोटवानी को टीम में शामिल किया, जो बहुत प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं। अनुराग ने मुझसे कहा, ‘मेरा नया लड़का है वो हेल्प करेगा।”

विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग पर विक्रम को अपना काम सौंपने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, “उनके पास फिल्म का एक अलग वर्जन था, जो मेरे काम से मेल नहीं खाता था। आखिरकार, हम एक-दूसरे से भिड़ गए। प्रोडक्शन हाउस ने अनुराग से बात की। उन्हें संभालना मुश्किल हो गया था, क्योंकि सिर्फ एक शराबी ही जानता है कि एक शराबी क्या झेलता है।” 

अस्पताल में नहीं छूटी ‘इंडियन आइडल 12’ विनर पवनदीप राजन की गायकी, ‘मेरा साया’ गाना गाते हुए वायरल हो रहा खूबसूरत वीडियो

आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से विवादों में थे। ऐसे में अब उन्होंने अपने इस बयान को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वो गुस्से में अपनी मर्यादा को भूल गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…