1960-70 के दशक के सुपरस्टार एक्टर राजेश खन्ना का एक समय था जब बॉलीवुड में उनकी तूती बोलती थी। उनके करियर का ग्राफ जितनी तेजी से बढ़ा उससे कहीं ज्यादा तेजी से वो गिरा भी। उन्होंने कम समय में स्टारडम का स्वाद चखा साथ ही डाउन फॉल भी फेस किया। स्टारडम और डाउनफॉल के बीच राजेश खन्ना के प्यार के चर्चे भी खूब रहे। उनका नाम कई अभिनेत्रियों से जोड़ा गया। इसी में से एक कथित प्रेमिका अनीता आडवाणी भी रहीं। उन्होंने खुलासा किया कि जब वो उनसे मिलीं तो उनकी उम्र महज 13 साल थी और एक्टर 30 साल के थे। अभिनेत्री ने पुराने दिनों को याद कर बताया कि कैसे उन्हें पहली बार सेट पर बुलाया था और समय बिताना शुरू किया। बाद में उन्हें उनसे प्यार भी हो गया। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में।
दरअसल, अनीता आडवानी ने 2013 में रेडिफ के साथ बात की थी और इस समय का उनका इंटरव्यू अब वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होंने राजेश खन्ना को लेकर काफी कुछ बताया था। उनके साथ रिश्ते में आने से लेकर एक्टर के अंतिम समय तक के बारे में बताया था कि उन्हें अपनी मौत का आभास हो गया था और वो हर दिन रोते थे। इसी बातचीत में अनीता ने बताया था कि वो उनसे कैसे मिली थीं और उस समय वो महज 13 साल की थीं।
रेडिफ से बातचीत में अनीता ने बताया था कि वो राजेश खन्ना से मुंबई की यात्रा के दौरान मिली थीं। उस समय जयपुर में स्कूल में पढ़ा करती थीं। अनीता के परिवार का कोई सदस्य एक्टर को जानता था इसलिए राजेश ने उनकी फैमिली के लिए सेट पर खास इंतजाम किए थे। लेकिन, उनसे मुलाकात घर पर हुई थी। अनीता ने बताया था कि उस मुलाकात में राजेश खन्ना ने उनसे उनका नंबर मांगा था और कहा था कि वो कॉन्टेक्ट में रहेंगे। इसके कुछ दिनों के बाद अभिनेता ने अनीता को सेट पर मिलने के लिए बुलाया भी था और वो वहां पर गई भी थीं। वो बताती हैं कि जब सेट पर गईं तो वो एक्ट्रेस मुमताज के साथ शूटिंग कर रहे थे। ये एक बारिश का गाना था। इस दौरन उनसे मेकअप रूम में इंतजार करने के लिए कहा गया था और सारे टाइम वहीं पर रहीं। वो बहुत छोटी थीं इसलिए उनको समझ नहीं आया कि उन्हें वहां पर इंतजार करने के लिए क्यों कहा गया था। अनीता ने बताया कि शूटिंग के बाद राजेश खन्ना मेकरूम में आए और काफी देर तक उनके साथ वहां रहे। इस तरह उनकी मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। उस समय एक्टर की शादी नहीं हुई थी।
जब अनीता को 30 साल के राजेश खन्ना से हुआ प्यार
अनीता अडवाणी आगे बताती हैं कि कैसे उन्हें राजेश खन्ना से प्यार हो गया और फिर वो अलग भी हो गईं। एक्ट्रेस ने बताया कि 9वीं क्लास के बाद उन्होंने स्कूल से एक साल की छुट्टी ले ली थी। उस साल 6 महीने के लिए मुंबई में रहीं और इसी दौरान उन्हें राजेश खन्ना से प्यार हो गया था। इसके पीछे की वजह के बारे में उन्होंने बताया कि राजेश उन्हें ज्यादा तवज्जो देते थे। उनसे ज्यादा अटेंशन मिलती थी। जिस तरह से वो उनसे बात करते थे उससे वो बहुत ही प्रभावित थीं। इसकी वजह से वो उनसे काफी अट्रैक्ट हो गईं।
डिप्रेशन में चली गईं अनीता
अनीता ने आगे बताया कि जब वो जयपुर लौटीं तो इससे उबर नहीं पाईं। लेकिन, उन्होंने कभी भी एक्टर को फोन नहीं किया। वो बताती हैं कि उनके बीच कोई लड़ाई तक नहीं हुई लेकिन जो कुछ हुआ उससे वो बहुत परेशान थीं और फिर दोनों अलग हो गए थे। अनीता ने बताया कि उनके लौटने के बाद राजेश खन्ना ने भी उन्हें कभी कॉल नहीं किया। अनीता ने कहा कि वो डिप्रेशन झेल चुकी हैं। लेकिन, वो इसे समझ नहीं पाईं क्योंकि उस समय काफी छोटी थीं। वो काफी अलग-थलग रहने लगी थीं। कभी शादी नहीं की। वो उनसे प्यार करती थीं लेकिन कभी एक लैटर तक नहीं लिखा और ना ही फोन किया। उन्होंने काफी बुरा दौर देखा।
10 साल बाद अनीता ने राजेश से कही दिल की बात
अनीता यहीं नहीं रुकती हैं। उन्होंने आगे बताया कि 10 साल बाद वो राजेश खन्ना से फिर मिलीं और अपने दिल की बात कही। अनीता ने बताया कि वो उनसे तब मिलीं जब राजेश डिंपल से शादी कर चुके थे और रिश्ता टूटने की कगार पर भी था। अनीता 23 साल की उम्र में जब मुंबई आईं तो उनका राजेश खन्ना से झगड़ा हुआ। एक्ट्रेस ने जोर देकर कहा कि वो आज भी उनसे प्यार करती हैं और किसी और से प्यार करने के लिए खुद को मना नहीं सकतीं। वहीं, राजेश ने भी उनसे प्यार की बात को कबूला। दोनों ने मतभेदों के बारे में बात की लेकिन अलग हो गए। राजेश खन्ना ने एक्ट्रेस को कॉन्टेक्ट में रहने के लिए कहा था लेकिन, वो उनके साथ वापस रिश्ते में नहीं जाना चाहती थीं। क्योंकि उनके बीच चीजें सामान्य नहीं थीं। एक्टर ने कहा था कि वो उनके लिए हमेशा मौजूद रहेंगे लेकिन, अनीता ने उन्हें कॉन्टेक्ट नहीं किया।
फिर अंतिम घड़ी में रहीं साथ
अनीता आडवाणी ने बताया कि राजेश खन्ना उन्हें लगातार फोन कॉल करते। कॉन्टेक्ट करने की कोशिश करते। लगातार मिलने के लिए कहते थे। लेकिन, एक्ट्रेस ने कभी फोन नहीं किया। फिर एक बार वो एक पार्टी में पहुंचे जहां उनकी कमर में हाथ डाला और मिलने के लिए कहा था। इस दौरान राजेश खन्ना ने अनीता की बहन से भी बात की और समझाने के लिए कहा। अनीता ने बताया कि साल 2000 के आसपास वो उनसे नियमित रूप से मिलने लगीं और जाहिर तौर पर 2006 में उनके साथ रहने भी लगीं। वो अंतिम घड़ी तक उनके साथ रहीं और 2012 में राजेश खन्ना का निधन हो गया।