Animal Box Office Collection Day 18: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बात दुनियाभर में इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो फिल्म कमाल दिखा रही है। वर्ल्डवाइड फिल्म 900 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। हालांकि अब फिल्म की रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 18वें दिन 5.50 करोड़ का बिजनेस किया है।
आपको बता दें कि इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने सलमान खान की ‘टाइगर 3’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ के साथ-साथ शाहरुख खान की ‘जवान’ के भी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने भारत में कुल 517.94 करोड़ और वर्ल्डवाइड 835 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का बजट केवल 100 करोड़ बताया जा रहा है, लेकिन फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
एक्शन थ्रिलर इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा दिया था। पहले दिन रणबीर कपूर स्टारर ने 63.8 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 66.27 करोड़ रहा। तीसरे दिन फिल्म ने 7.83% बढ़त के साथ 71.46 करोड़ का बिजनेस किया। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 43.96 करोड़ रहा।
पांचवे दिन फिल्म ने 37.47 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद फिल्म ने छठे दिन 30.39 करोड़, सातवें दिन 24.23 करोड़ और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन 23.50 करोड़ का बिजनेस किया। 9वें दिन फिल्म ने 34.74 करोड़ कमाये, 10वें दिन 36 करोड़ और 11वें दिन फिल्म ने भारत में 13 करोड़ का बिजनेस किया है।
12वें दिन फिल्म ने 12.72 करोड़ का बिजनेस किया, 13वें दिन 10.25 करोड़ और 14 दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘एनिमल’ 8.75 करोड़ का बिजनेस किया। 15वें दिन फिल्म ने 8.3 करोड़ का बिजनेस किया। 16वें दिन 12.8 करोड़, 17वें दिन 14.5 करोड़ और 18वें दिन ‘एनिमल’ ने 5.50 करोड़ का बिजनेस किया।