अनिल कपूर और बेटी सोनम कपूर जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में अनिल सोनम के पिता की ही भूमिका निभाएंगे। यह पहली बार होगा जब पिता पुत्री एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा धार डायरेक्ट कर रही हैं। अनिल कपूर ने एक ट्वीट कर इस फिल्म की रिलीज डेट फैंस के सामने रिवील की। अनिल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘यह वह पल है, शैली की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में जूही के साथ दोबारा काम करना और सोनम के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करना बहुत अच्छा लग रहा है। फिल्म 12 अक्टूबर को आ रही है।’
वहीं फिल्म के मेकर्स ने भी फिल्म रिलीज की तारीख बताते हुए ट्वीट किया। फिल्म में सोनम की मां और अनिल की पत्नी का किरदार टीवी एक्ट्रेस मधु मालती निभाएंगी। फिल्म में सोनम के अपोजिट राजकुमार राव होंगे। अनिल के साथ जूही चावला अब तक दीवाना मस्ताना, अंदाज जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जूही फरवरी के महीने में इस फिल्म की टीम को ज्वॉइन करेंगी।
It's a moment of nostalgia & of firsts! Thrilled to work with @iam_juhi again & with @sonamakapoor for the very 1st time in #ShellyChopraDhar's ‘Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga'! Out on October 12!!!@RajkummarRao #ELKDTAL @foxstarhindi #VidhuVinodChopra #RajkumarHiraniFilms
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) January 25, 2018
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार शैली बताती हैं, ‘मैं हाल ही में अनिल कपूर से मिल कर आई हूं। वह बिलकुल बच्चे जैसे हैं। वह अपने रोल के लिए बहुत उत्सुक दिखाई दिए। फिल्म में उनका रोल ऐसा होगा जो स्क्रीन पर लंबे समय से नजर नहीं आया। फिल्म की शूटिंग उनके पटियाला के घर में होगी। फिल्म के लिए वह लोकेशन काफी रियल होगी। हम इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।’


