Entertainment News Highlights 10 April: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की हेल्थ से जुड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि उनके हेल्थ की रिकवरी काफी स्लो हो रही है। हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान बिग बी को पसली में चोट आई थी। इसके बाद उन्हें डॉक्टर्स ने आराम करने की सलाह दी थी। वहीं, दूसरी ओर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर वीडियो जारी कर दिया गया है। उनकी इस मूवी के ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इसी के साथ ही अब वो इंतजार भी खत्म हो गया है। फिल्म को ईद के मौके पर 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मनोरंजन की सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए…
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर वीडियो रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। ट्विटर पर लोग क्रेजी हो गए हैं और फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि इसमें भाईजान का एक्शन देख उनके रोंगटे खड़े हो गए हैं। देखिए...
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर वीडियो जारी कर दिया गया है। ये एक्शन और रोमाांस का जबरदस्त डोज है। देखिए...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को हैदराबाद में 'प्रोजेक्ट के' (Project K) के दौरान चोट आई थी। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। मगर उन्होंने सलाह को ना मानते हुए एक एड शूट किया, जिसके बाद अब उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि उनका रिकवरी प्रोसेस काफा स्लो है और वो जल्दी ठीक होना चाहते हैं। इसकी जानकारी उनके करीबी दोस्त ने दी थी।
मशहूर मॉडल केटी प्राइस के एक्स हस्बैंड कीरन हेलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर बच्चों की अनदेखी और हथियार रखने का आरोप लगा है।
एमटीवी रोडीज के सीजन 19 में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती नजर आने वाली हैं। इसमें वो कर्म या कांड में बॉस लेडी के रूप में दिखाई देने वाली हैं।
हॉलीवुड में पावर कपल के नाम से जाने जानेवाले टेलर स्विफ्ट और जो एल्विन अब रिश्ते में रहने के 6 साल बाद अलग हो गए हैं। हालांकि दोनों ने इसे ऑफिशियल तौर पर अनाउंस नहीं किया है।
'बिग बॉस 13' फेम बीच पारस ने अपने लिए एक नया घर खरीदा है और साथ में नई गाड़ी भी ली है।
आदित्य रॉय कपूर, मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय की फिल्म गुमराह को कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा है। फिल्म पहले वीकेंड पर 3.80 करोड़ रुपये ही कमा सकी है।
लंदन में छुट्टियां मना रहीं प्रियंका चोपड़ा ने ईस्टर के मौके पर बेटी माल्ती की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
जय देवगन की फिल्म भोला बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म ने अब तक 70 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
अपनी फिटनेस के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर माइनस 110 डिग्री में वर्कआउट करते नजर आए हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है।
