‘फन्ने खां’ को रिलीज होने में एक हफ्ते का समय बचा है। ऐसे में अनिल कपूर फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में एक्टर अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए सलमान खान के शो दस का दम का हिस्सा बने थे। शो के दौरान सलमान खान ने अनिल कपूर से फिल्म के बारे में सवाल किया, जिस पर अनिल कपूर ने ऐश्वर्या राय का जिक्र किया। जिसके बाद सलमान खान ने ऐसा एक्सप्रेशन दिया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फन्ने खां के बारे में अनिल ने कहा, ”मैं फिल्म एक ऐसे पिता का रोल अदा कर रहा हूं जो बेबी सिंह की बहुत बड़ी फैन है।” जिस पर सलमान खान का बेबी सिंह कौन है पूछना स्वाभाविक है। अनिल ने कहा, ”ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म में बेबी का रोल अदा कर रही हैं।” अनिल कपूर आगे कुछ कह पाते इसके पहले ही शो में मौजूद आडियंस ने चियर करना शुरू कर दिया। सलमान खान इस दौरान मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान और ऐश्वर्या राय कई साल पहले एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं, लेकिन बाद में मिस वर्ल्ड ने सलमान पर गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए रिश्ते को खत्म कर दिया था। उसके बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी अराध्या भी है। ब्रेकअप के बाद सलमान और ऐश्वर्या ने फिर कभी एक साथ काम नहीं किया।

Anil Kapoor, fanney khan, No Entry, race 3, Salman Khan, salman khan bharat, Anil Kapoor fanney khan No Entry race 3, Salman Khan priyanka chopra
सलमान खान और अनिल कपूर।

https://www.instagram.com/p/BlqTpfTlSyj/?

https://www.instagram.com/p/Blq0Sn3DJVF/?

सलमान और अनिल कपूर को एक साथ पहले ‘रेस-3’ में देखा जा चुका है। शो में अनिल कपूर के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा, ”अनिल कपूर उदार स्वभाव के एक्टर हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है। वह एक एक्टर की तरह बड़े हुए हैं और एक अच्छे इंसान हैं। मैं और अनिल करियर की शुरूआत के समय से ही दोस्त हैं।” अनिल कपूर स्टारर ‘फन्ने खां’ 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने पॉपस्टार का रोल अदा किया है।

https://www.jansatta.com/entertainment/