ऐसा लगता है कि अपकमिंग फिल्म फैनी खान के लिए बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अभी से तैयारियां करना शुरू कर दिया है। हाल ही में वह मुंबई में बेहद अलग अंदाज में नजर आए और इस उनके इस स्पोर्टी लुक को फोटोग्राफर्स ने कैमरा में कैद कर लिया। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका यह डिफरेंट लुक उनकी अपकमिंग फिल्म फैनी खान के लिए है। उम्र के हर बढ़ते पड़ाव के साथ जवां होते जा रहे अनिल कपूर अपने इस नए लुक में थोड़े बुजुर्ग दिखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपने बाल बहुत बारीक करा लिए हैं और उन्हें हल्के भूरे रंग से कलर करा लिया है। ऐसा लगता है कि उन्हें यह लुक किसी 50-60 साल के उम्रदराज व्यक्ति का किरदार निभाने के लिए लेना पड़ा है।
उनका यह लुक कुछ-कुछ वैसा है जैसे फिल्म दिल धड़कने दो में उन्होंने रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के पिता का निभाया था। बात यदि फिल्म फैनी खान की करें तो इसमें अनिल कपूर के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में यह दोनों सितारें तकरीबन 17 साल बाद एक साथ पर्दे पर आने जा रहे हैं। फिल्म को सितंबर में पर्दे पर लाने की बातें कही जा रही थीं लेकिन ऐसा लगता है कि इसे डिले किया जाएगा। जहां तक बात ऐश्वर्या राय के अपोजिट किसी एक्टर को लेने की है तो इस बारे में अब तक कुछ भी साफ नहीं है। हालांकि यह जरूर कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए आर. माधवन को लिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब ये तीनों स्टार्स साथ में काम करेंगे।
https://www.instagram.com/p/BYU_ocLHVCg/?hl=en&tagged=anilkapoor
माधवन के एक करीबी सूत्र ने कहा- आर माधवन दोनों एक्टर्स के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटिड हैं और फिल्म में उनका किरदार काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि इसके बारे में ज्यादा तभी कहा जा सकता है जब एक्टर आधिकारिक तौर पर फिल्म साइन कर लेंगे।
https://www.instagram.com/p/BYXSVOUHD-Y/?hl=en&tagged=anilkapoor