Anil Kapoor Birthday: अनिल कपूर 24 दिसंबर को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि अनिल इस उम्र में भी काफी यंग और हैंडसम लगते हैं। आज भी वह हर फिल्म में अपनी एक्टिंग से जान फूंक देते हैं। फिटनेस से अनिल कपूर बड़े-बड़े एक्टर्स को टक्कर देते हैं। हाल ही में अनिल नाना बने हैं और सोनम कपूर ने उन्हें जन्मदिन पर खास तरीके से बधाई दी है।

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें सबसे पहली तस्वीर अनिल कपूर और सोनम के बेटे वायु की है। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने पिता संग खुद के और बहन के बचपन की तस्वीरें साझा करते हुए बधाई दी है। सोनम कपूर की इस पोस्ट पर तमाम लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कैप्शन में सोनम ने लिखा,”सारी दुनिया में सबसे बेस्ट पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपसे प्यार करती हूं। आप सबसे अच्छे और महान हैं। जो भी आप हमारे लिए करते हैं, सभी को इतना भाग्यशाली होना चाहिए। डेडी बहुत सारा प्यार।”

बता दें कि 23 दिसंबर को अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर का जन्मदिन था। पिता के जन्मदिन पर अनिल उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए भावुक हो गए थे। अनिल के पिता फिल्म निर्माता थे।

दिलीप कुमार के साथ पिता की तस्वीरें शेयर करते हुए अनिल ने कैप्शन में लिखा था,”जब महान दिलीप कुमार मेरे पिता को आंखों में इतनी गर्मजोशी लिए प्यार से देखते थे। जो मुग़ल ए आज़म में सिर्फ एक असिस्टेंट थे, यह दर्शाता है कि एक इंसान के रूप में मेरे पिताजी को कितना प्यार और सम्मान दिया जाता था।”

“आज तक परिवार के सभी लोग और उनके सभी सहयोगी और फिल्म बिरादरी के सदस्य उन्हें याद करते हैं और उनके बारे में बात करने के लिए हमेशा अच्छी चीजें होती हैं जो मेरे दिल को गर्व से भर देती हैं। जन्मदिन मुबारक हो पापा … लव यू।” अनिक के इस भावुक कर देने वाले पोस्ट पर कई लोगों ने उनके पिता को याद किया है।

अनिल कपूर के वर्क फ्रंट करें तो अनिल कपूर अगली बार कबीर सिंह फेम संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘एनिमल’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म अगस्त 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है।