Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को मुंबई के हीरा व्यापारी की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। 13 जुलाई को उनकी शुभ आशीर्वाद सेरेमनी हुई, जिसमें नरेंद्र मोदी से लेकर अन्य नेता और लगभग सभी अभिनेता शामिल हुए। शादी का फंक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ। शादी के बाद की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसमें अनंत और राधिका वरमाला के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं राधिका के विदाई के लुक की खूब तारीफ हो रही है। अब आज शाम को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का आशीर्वाद समारोह भी शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। अनंत और राधिका की इस ग्रैंड वेडिंग फंक्शन मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है।

Live Updates
20:46 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: शाहरुख खान को देख खुशी से फूले नहीं समाई नीता अंबानी

अनंत अंबानी की शादी में शाहरुख खान वाइफ गौरी खान के साथ पहुंच चुके हैं। इस दौरान किंग खान को देख नीता अंबानी की खुशी की ठिकाना ही नहीं रहा। उन्होंने भीड़ में एक्टर को देखते ही गले लगा लिया। इसके अलावा शाहरुख ने पत्नी के साथ पोज भी दिया।

20:45 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: पत्नी के साथ पहुंचे संजय कपूर

अंबानी फैमिली का फंक्शन अटेंड करने संजय कपूर पत्नी के साथ पहुंचे हैं। उन्होंने महीप संधू के साथ पोज भी दिया।

20:43 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: मां और बहन के साथ पहुंचे टाइगर श्रॉफ

अनंत और राधिका की शादी अटेंड करने टाइगर श्रॉफ भी पहुंच चुके हैं। इस दौरान वो मां और बहन कृष्णा के साथ पहुंचे हैं। उन्होंने एक फ्रेम में पोज भी दिया है।

20:42 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने दिया कपल गोल

अनंत और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ पोज दिया। इस दौरान एक्ट्रेस को येलो डीपनेक लहंगे में देखा गया और निक ने शेरवानी कैरी की थी। दोनों ने कपल गोल भी दिया है।

20:37 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: वेडिंग वेन्यू के लिए निकलीं किम कार्दशियन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की वेडिंग को अटेंड करने के लिए किम कार्दशियन इंडिया पहुंची हैं। ऐसे में अब वो फंक्शन अटेंड करने के लिए होटल से निकल चुकी हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है।

20:35 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं आलिया भट्ट

अनंत और राधिका की शादी में आलिया भट्ट साड़ी में पति रणबीर कपूर के साथ पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक साड़ी में फैंस का दिल ही जीत लिया। उन्होंने हैव नेकलेस, ऑफ शोल्डर ब्लाउज और बड़े ईयरिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

20:29 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच विक्की कौशल संग पार्टी में पहुंचीं कटरीना कैफ

कटरीना कैफ पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन में विक्की कौशल और कटरीना कैफ साथ में पहुंचे। एक्ट्रेस ने रेड कलर की साड़ी में फैंस का दिल ही चुरा लिया। इसमें उनका लुक देखते ही बना। उनका वीडियो सामने आया है, जिसके बाद लोग फिर से प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया है।

20:25 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा आडवाणी ने दिया कपल गोल

अनंत और राधिका की शादी में कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने पति के साथ पोज दिया। दोनों कपल गोल दिया। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

20:16 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: बारात लेकर बाइक से पहुंचे अनंत अंबानी

अनंत अंबानी अपनी बारात लेकर पहुंच चुके हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा जैसे से स्टार्स को देखा जा सकता है। इस दौरान अनंत बाइक से बारात लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने खुद इसे ड्राइव किया है।

19:51 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे महेश बाबू

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी अटेंड करने के लिए महेश बाबू भी पहुंच चुके हैं। ऐसे में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा के साथ नजर आ रहे हैं।

19:49 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: रजनीकांत, रणवीर सिंह ने किया डांस

अनंत अंबानी की बारात निकल चुकी है। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि रजनीकांत, रणवीर सिंह, अनिल कपूर और बोनी कपूर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

19:38 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: ग्रीन लहंगे में नजर आईं खुशी कपूर

अनंत और राधिका की शादी में खुशी कपूर ने ग्रीन लहंगा कैरी किया था। इसमें उनका लुक देखते ही बना।

19:34 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: कविता सेठ ने दी धांसू परफॉर्मेंस

अनंत और राधिका की शादी में सूफी आर्टिस्ट कविता सेठ भी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी है। उन्होंने ‘इकतारा’ गाना गाया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

19:30 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: शेरवानी में पहुंचे करण जौहर

अनंत और राधिका की शादी में करण जौहर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्हें शेरवानी में देखा गया। फिल्ममेकर ने एंट्री लेने के बाद संजय दत्त को गले भी लगाया है।

19:24 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: मां की साड़ी पहन पार्टी में पहुंची सुहाना खान

अनंत और राधिका की शादी में सुहाना खान का लुक काफी चर्चा में रहा। इसमें सुहाना को मां गौरी खान की साड़ी में शिरकत करते हुए देखा गया है। उन्होंने भाई आर्यन खान के साथ पोज भी दिया है।

19:22 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: अनंत अंबानी संग जमकर थिरके संजय दत्त और जान्हवी कपूर

अनंत अंबानी की बारात निकल चुकी है, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें संजय दत्त को जमकर थिरकते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ अनंत भी जमकर डांस कर रहे हैं। वहीं, जान्हवी कपूर को भी डांस मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है।

19:13 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: नेट वाली साड़ी में दिशा पाटनी को देख, नहीं हटेगी नजर

अनंत और राधिका की शादी से दिशा पाटनी का लुक सामने आया है। एक्ट्रेस को नेट वाली साड़ी में देखा गया है। उनके लुक से नजरें भी हटा पाना काफी मुश्किल है।

19:06 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: डीपनेक में दिखा प्रियंका चोपड़ा का सिजलिंग अवतार, पति निक संग की एंट्री

अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने के लिए प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ इंडिया आईं। फंक्शन में एक्ट्रेस को येलो कलर के डीपनेक लहंगे में देखा गया। इस दौरान उनका सिजलिंग अवतार देखने के लिए मिला। देसी गर्ल ने पति निक जोनस के साथ एंट्री की और कपल गोल्स दिया।

19:03 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: लहंगे में माधुरी दीक्षित ने लूटी लाइमलाइट

अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन में माधुरी दीक्षित ने पति डॉ. नेने के साथ शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने लहंगे में सारी लाइमलाइट ही चुरा ली। उनका लुक देखते ही बना। एक्ट्रेस ने पति के साथ पोज भी दिया।

19:01 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: बेटे की शादी में बनारसी साड़ी में खूब जंची नीता अंबानी

बेटे अनंत की शादी में नीता अंबानी का बेहतरीन लुक देखने के लिए मिला। वो बनारसी साड़ी में क्या खूब जंचीं। उनकी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उनके लुक से नजरें भी हटा पाना काफी मुश्किल है।

18:59 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन में वेंकटेश का दिखा ऐसा अंदाज

अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ एक्टर्स का भी जलवा देखने के लिए मिला है। ऐसे में पार्टी में रजनीकांत के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें शेरवानी स्टाइल ड्रेस में देखा गया।

18:57 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: पत्नी और बेटी के साथ दिखे एम एस धोनी

भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन में शिरकत की। इस पार्टी में वो पत्नी साक्षी और बेटी के साथ एक ही फ्रेम में नजर आए हैं।

18:56 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: सूट-बूट में पहुंचे अनिल कपूर

अनंत और राधिका की शादी में अनिल कपूर का सूट-बूट में डैशिंग लुक देखने के लिए मिला। इस दौरान एक्टर खूब जंच रहे थे।

18:55 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे रजनीकांत

साउथ के फेमस एक्टर रजनीकांत उर्फ थलाइवा ने अनंत और राधिका की शादी में शिरकत की। फंक्शन में एक्टर का साउथ स्टाइल देखने के लिए मिला।

18:53 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: हार्दिक पांड्या का दिखा ऐसा अंदाज

तलाक की खबरों की चर्चा के बीच हार्दिक पांड्या अनंत और राधिका की शादी अटेंड करने के लिए वेन्यू पहुंचे। इस दौरान उनका अलग और कूल लुक देखने के लिए मिला।

18:52 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: बोनी कपूर का दिखा ऐसा लुुक

अनंत और राधिका की शादी में बोनी कपूर ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कैमरे को पोज भी दिया। प्रोड्यूसर को गोल्डन कुर्ता पायजामा में देखा गया है।

18:51 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: फंक्शन में वाइफ के साथ पहुंचे ए आर रहमान

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर ए आ रहमान अनंत और राधिका की शादी अटेंड करने वाइफ साईरा बानू के साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों ने साथ में पोज भी दिया।

18:13 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: जेनेलिया के साथ पहुंचे रितेश देशमुख का दिखा नया हेयर स्टाइल

अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी अटेंड करने के लिए रितेश देशमुख और जेनेलिया साथ में पहुंचे। इस दौरान एक्टर के हेयर स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा। वो लंबे और घुंघराले बालों में नजर आए।

18:12 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: फैमिली के साथ पहुंचे अन्नू मलिक

अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी को अटेंड करने के लिए अनु मलिक फैमिली के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

18:09 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: जानिए कितने बजे होगी शादी और वरमाला

वरमाला सेरेमनी- रात 8 बजे

फेरे- रात 9 बजे

लगन-विदाई- रात 9: 30

कपल फोटो सेशन- रात 10 बजे