सोनम कपूर आज अपना 33 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। कपल पिछले कुछ महीनों से काफी बिजी था जिसके बाद अब कपल लंदन में एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर को शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

आनंद ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सोनम की एक पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, जब सोनम कपूर अपने जन्मदिन को देखती हैं तो उनका लुक ऐसा ही होता है। यह तस्वीर कितनी खूबसूरत है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा बीते 8 मई को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी को 1 महीना हो चुका है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर फैन्स से कनेक्ट रहने के लिए तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करते रहते हैं।

सोनम कपूर शादी के तुरंत बाद ही काम पर लौट आई थीं। शादी के बाद वह पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं तो उसके बाद फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन में बिजी हो गईं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद सोनम कपूर काम से फुरसत निकाल कर अपने ससुराल वालों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। बीतों दिनों ऐसी खबरें आई कि सोनम कपूर कुछ हफ्ते पहले भी दिल्ली जाने वाली थी लेकिन काम के कारण उन्हें अपना प्लान कैंसिल करना पड़ा था लेकिन अब वह ससुराल में पति आनंद संग समय बिता रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर जल्द ही अगली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में सोनम कपूर पिता अनिल कपूर संग नजर आएंगी।

https://www.jansatta.com/entertainment/