Trending Bollywood Celebrity News Updates: रणबीर कपूर का नया लुक सामने आया है। अभिनेता ने ‘रामायण’ के लिए अपना हेयरस्टाइल बदल लिया है। राखी सावंत की अग्रीम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया है। फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ से अमिताभ बच्चन का लुक आखिरकार सामने आ गया है। अभिनेता इसमें अश्वाथामा का किरदार निभा रहे हैं। बिग बी ने इंस्टाग्राम पर अपना लुक शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन को खुद का पिता बताने वाली शिनोवा ने अदालत का रुख कर लिया है। उसने रवि किशन से डीएनए करवाने की मांग रखी है। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के बाद अब मानुषी छिल्लर अपनी उम्र के एक्टर के साथ रोमांस करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि अपने से 30 साल बड़े अक्षय कुमार के बाद वह यंग एक्टर के साथ काम करना चाहेंगी। एकता कपूर की ‘लव सेक्स और धोखा 2’ ने तीन दिनों में 41 लाख का बिजनेस कर लिया है। वहीं BMCM ने 11वें दिन 2.50 करोड़ का बिजनेस किया है।
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में उन्हें सोमवार को यह सम्मान दिया गया।
विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा स्टारार फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की नई रिलीज डेट सामने आई है। ये मूवी पहले 3 मई, 2024 को थिएटर्स में रिलीज हो रही थी। मगर लोकसभा चुनाव के कारण अब यह 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी होने के बाद से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी बीच एक्ट्रेस की बहन अर्पिता खान को नई दिल्ली में निज़ामुद्दीन दरगाह पर आशीर्वाद लेते देखा गया।
'चाचा विधायक हैं हमारे 3' के ट्रेलर को रिलीज करते हुए जाकिर खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'दिल थामकर बैठिए क्योंकि चाचा विधायक हैं हमारे का सीजन 3 आ रहा है!'
https://youtu.be/P1TBkToFL0I
श्रेयस तलपड़े और विजय राज की आगामी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'कर्तम भुगतम' का दमदार टीजर जारी हो चुका है।
https://youtu.be/89b5EGLBr_w
आरती सिंह शादी से पहले फैंस को हर अपडेट दे रही हैं। अब उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ लिखा है, नई शुरुआत और नर्वस।

सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह संजय दत्त और मान्यता के बेटे के साथ नजर आ रहे हैं।
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के बाद शूटर्स ने गन नदी में फेंकी थी। जिसका वीडियो सामने आया है।
राखी सावंत पर खतरे की तलवार लटक रही है। राखी सावंत पर उनके पूर्व पति आदिल दुर्रानी ने पर्सनल वीडियो लीक करने का आरोप लगाया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राखी की अग्रीम जमानत की याचिका को खारिज करते हुए चार सप्ताह में उन्हें सरेंडर करने को कहा है।
रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका हेयरस्टाइल एकदम बदला हुआ है। कहा जा रहा है कि रणबीर ने 'रामायण' के लिए अपना लुक बदला है।
मुमताज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पाकिस्तान दौरे की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी। जिनमें वह राहत फतेह अली खान, फवाद खान जैसे कई पाकिस्तानी कलाकारों के साथ नजर आई थीं। अब उनका कहना है कि भारत में पाकिस्तानी स्टार्स पर लगी रोक को हटा देना चाहिए, उन्हें यहां आकर अपने हुनर का प्रदर्शन करने मौका मिलना चाहिए।
जनता का मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद के घर आज सुबह ही कुछ लोग पहुंच गए। वो लोग उनसे मदद की गुहार लगाने पहुंचे थे और सोनू सूद ने तसल्ली से उनकी परेशानी सुनी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर अयोध्या राम मंदिर की तस्वीरें शेयर की हैं। वह अपने बच्चों और पत्नी के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे।
अनुज साहनी ने मानव सुबोध के साथ मिलकर बिग स्मॉल टॉक नाओ शो में बॉलीवुड इंडस्ट्री के डार्क सीक्रेट का खुलासा किया है। उन्होंने जो बताया है उसपर यकीन करना काफी मुश्किल है। उनका कहना है कि बॉलीवुड के सितारे केवल पार्टियों, कॉन्सर्ट या शादियों में परफॉर्म करने के ही पैसे नहीं लेते, बल्कि वह अंतिम संस्कार में जाने के भी पैसे चार्ज करते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
शिनोवा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शिनोवा ने अपने दावे को साबित करने के लिए मुंबई की एक अदालत में मुकदमा दायर किया है। जिसमें उसने रवि किशन से डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। शिनोवा ने अदालत में याचिका दायर की है कि उसे आधिकारिक तौर पर रवि किशन की बेटी के रूप में पहचान मिले। यहां पढ़ें पूरी खबर
जूनियर एनटीआर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके हाथ में जो घड़ी दिख रही है, उसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उनकी घड़ी 7.5 करोड़ की है।
वरुण धवन की पत्नी नताषा मां बनने वाली हैं और रविवार को उनका बेबी शावर था। इस मौके पर वरुण धवन ने पैपराजी को भी तोहफे दिए, जिसका वीडियो सामने आया है।
अपर्णा ठाकुर और उसकी बेटी शिनोवा दावा कर रहे हैं कि रवि किशन से उनका रिश्ता है। अपर्णा रवि किशन को अपना पति बता रही हैं और शिनोवा को उनकी बेटी। शिनोवा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और रवि किशन से डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की है।
फिल्म कल्कि 2998 AD से अमिताभ बच्चन का लुक सामने आ गया है। अभिनेता इसमें अश्वत्थामा बने हैं और इस किरदार में वह बेहद दमदार लग रहे हैं।