मुंबई। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के वास्ते धन एकत्र करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी राहत कार्य में भाग लेने की अपील की है।

71 वर्षीय अभिनेता ने इस भीषण बाढ़ का सामना कर रहे राज्य के लोगों के लिए फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से भी सहायता करने का आग्रह किया हैै।

उन्होंने टिवट्र पर लिखा है कि 18 अक्तूबर को ‘टेलथान फार कश्मीर हेल्प…‘हम हैं उम्मीद-ए-कश्मीर’’ कार्यक्रम में ‘मेट फिल्म गिल्ड’ और ‘ईवेन्ट दल’ के सदस्य शामिल होंगे। हाल की बाढ़ के कारण परेशानियों से जूझ रहे हमारे भाईयों और बहनों की मदद के लिए फिल्म जगत को काम और योगदान करना चाहिए। मैं करूंगा, आप भी जरूर करिए।

ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और कुणाल कपूर सहित कई फिल्मी हस्तियां पीड़ितों की मदद के लिए राशि एकत्र कर रही हैं।