अपने जमाने के हिट एक्टर्स में से एक हैं मनोज कुमार। मनोज कुमार की एक्टिंग और उनका सबसे अलग स्टाइल ही था जिसकी वजह से उनके फैंस उन्हें पंसद करते थे। ज्यादातर फिल्मों में उनका नाम भारत होने की वजह से उन्हें भारत कुमार भी कहा जाने लगा था। वही उनके बचपन का नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी है। मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि वो मनोज कुमार ही थे जिन्होंने मुंबई से हताश होकर जाते अमिताभ बच्चन को रोका लिया था और काम दिया था? नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए आज हम बताते हैं।
मनोज कुमार और अमिताभ बच्चन दोनों ही बी-टाउन के सुपरस्टार हैं। इन दोनों स्टार्स ने बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए कई परेशानियों का सामना किया है। जहां मनोज कुमार ने साल 1957 में आई फिल्म फैशन में भिखारे के छोटे से रोल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी तो अमिताभ बच्चन के सामने ऐसा वक्त भी था जब वो अपना सपना भूलकर मुंबई छोड़कर जा रहे थे। लेकिन आज इन दोनों स्टार्स की कड़ी मेहनत और एक्टिंग की वजह से बी-टाउन में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सम्मान किया जाता है।
अमिताभ बच्चन को बी-टाउन में सदी का महानायक और बिग बी कहा जाता है। लेकिन आज वो जो भी हैं उसके पीछे मनोज कुमार का भी हाथ है। क्योंकि हाल ही में मनोज कुमार के दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने जीवन की कई बातें बताई थीं। साथ ही उन्होंन बताया कि जब अमिताभ बच्चन मुंबई से हताश होकर वापस दिल्ली जा रहे थे तो उन्होंने ही अमिताभ बच्चन को रोका था और अपनी फिल्म रोटी, कपड़ा और मकान में काम दिया था।
मनोज कुमार ने साथ ही कहा था कि जब लोग अमिताभ को नाकामयाबी की वजह से ताने दे रहे थे, तब भी मुझे उन पर पूरा भरोसा था कि वो एक दिन बहुत बड़े स्टार बनेंगे। बता दें कि फिल्म रोटी, कपड़ा और मकान का निर्देशन भी मनोज कुमार ने ही किया था।