Amitabh Bachchan Covid 19 Positive News Update: अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और अराध्या बच्चन की भी COVID टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में देश भर में मौजूद बच्चन परिवार के फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इसी बीच उज्जैन के महाकाल मंदिर में उनकी बेहतरी के लिए ‘महामृत्युंजय यज्ञ’ का आयोजन भी किया गया है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन के बंगले में काम करने वाले 26 सदस्यों की जांच की गई थी जिनका स्वाब टेस्ट निगेटिव आया है।

फिलहाल अमिताभ बच्चन और अभिषेक की  हालत स्थिर बताई जा रही है। हर घंटे डॉक्टर्स जांच कर रहे हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद ऐश्वर्या राय और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कुछ ही देर पहले बताया गया था कि जया बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन अब खबर आ रही है कि आराध्या और ऐश्वर्या को भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। उधर, बच्चन परिवार के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद उनके घर जलसा को बीएमसी ने सैनिटाइज कर सील कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस बात की सूचना देते हुए कहा कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना वायरस पॉजिटिव आई हैं। जया बच्चन कोरोना वायरस निगेटिव आई हैं। वहीं  एक्टर अनुपम खेर की मां सहित परिवार के चार सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। अनुपम खेर ने रविवार ट्वीट करके मां, भाई-भाभी और भतीजी के संक्रमित होने की सूचना दी।

वहीं सोशल मीडिया पर कई अन्य सेलेब्स के भी कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाहें तेज हैं। इस बीच एक्ट्रेस और मथुरा सांसद हेमा मालिनी को लेकर भी ऐसी ही खबरें आईं जिसके बाद उनकी बेटी ईशा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। ईशा देओल ने रविवार ट्वीट में लिखा – मेरी मां हेमा मालिनी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी सेहत को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह गलत हैं। कृपया इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया न दें। आप सभी के प्यार और चिंता के लिए बेहद शुक्रिया।

उधर, बंगाली एक्ट्रेस बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्ल‍िक समेत उनके परिवार के कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोयल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। कोयल फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं। कोयल ने बताया कि उनके पर‍िवार में उनके माता-प‍िता और पति निश्पाल सिंह उर्फ राणे को कोरोना पॉजिट‍िव पाया गया है।

बता दें अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर नानावटी ऑस्पिटल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बिग बी की हालत अभी स्थिर है। फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में रखे गए हैं।

Live Blog

Highlights

    23:20 (IST)13 Jul 2020
    Amitabh bachchan Corona Report: नब्ज ठीक काम कर रही, भूख भी लग रही

    डॉक्टर्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन की नब्ज ठीक चल रही है। और उन्हें अब बराबर भूख भी लग रही है। वे डॉक्टर की निगरानी में हैं। अमिताभ को इसके साथ ही थेरेपी भी दी जा रही है। उनके शरीर के अंग सही तरह से काम कर रहे हैं।

    22:26 (IST)13 Jul 2020
    जलसा सहित दूसरे घर प्रतीक्षा को भी बीएमसी ने किया सैनिटाइज

    पिता-पुत्र के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके घर के सभी सदस्यों का नानावती अस्‍पताल में ही कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। मुंबई महानगरपालिका ने रविवार अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा सहित दूसरे घर प्रतीक्षा को भी सैनिटाइज़ की।

    20:59 (IST)13 Jul 2020
    फैमिली में काम करने वाले 26 सदस्यों का स्वाब टेस्ट निगेटिव

    बच्चन परिवार के चार सदस्य कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। परिवार के चार लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद परिवार में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की भी जांच कराई गई थी।  रिपोर्ट के मुताबिक परिवार में काम करने वाले 26 सदस्यों का स्वाब टेस्ट निगेटिव आया है। 

    19:38 (IST)13 Jul 2020
    अमिताभ बच्चन के सभी बंगले को सील कर दिया गया है

    अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की तबीयत फिलहाल ठीक है। दोनों डॉक्टर की निगरानी में हैं और दोनों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। बच्चन परिवार के चार सदस्यों के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद घर उनके घर को कंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

    18:49 (IST)13 Jul 2020
    अमिताभ बच्चन में 5 दिन पहले ही दिखा था कोरोना का लक्षण

    नानावटी हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर सर्विस के हेड डॉ. अब्दुल अहमद अंसारी के हवाले से दैनिक भास्कर ने लिखा है कि जब से अमिताभ में कोविड के लक्षण दिख रहे हैं, तब से यह पांचवां दिन है। लोगों में कोरोना का असर 10वें या 12वें दिन ज्यादा दिखता है। लेकिन सभी के साथ ऐसा नहीं होता। कई लोगों में हल्के लक्षण ही रहते हैं। 

    17:04 (IST)13 Jul 2020
    अस्पताल से बच्चन परिवार को मिल रहा स्पेशल ट्रीटमेंट..

    नानावटी अस्पताल में डॉक्टर्स अभिषेक और अमिताभ बच्चन का अच्छे से खयाल रख रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और अराध्या का घर पर ही खयाल रखा जा हा है। अराध्या और ऐश्वर्या को जलसा में ही सेल्फ क्वॉरंटाइन करके रखा गया है। 

    15:00 (IST)13 Jul 2020
    अमिताभ ने ब्लॉग में दी शुभकामनाएं..

    रविवार रात अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, " बर्थडे- मनोज कुमार ओझा, तरन घंटासला। सोमवार, 13 जुलाई। आप दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं, हमेशा। आप हमेशा खुश रहें।"

    14:58 (IST)13 Jul 2020
    बच्चन्स को अस्पताल में दूसरा दिन..

    अस्पताल में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का दूसरा दिन है। अमिताभ बच्चन खुद का मन बहलाने के लिए लगातार अपने ब्लॉग से जुड़े हुए हैं। रविवार रात ब्लॉग में उन्होंने अपने दो चाहने वालों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

    12:26 (IST)13 Jul 2020
    इन सेलेब्स को हुआ COVID-19

    बता दें, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन औऱ अराध्या बच्चन भी कोविड 19 की चपेट में आ गए हैं। वहीं अनुपम खेर के परिजनों में उनके भाई राजू खेर और मां दुलारी खेर, भाभी और भतीजी को भी कोरोना हो गया है। कसौटी जिंदगी के मेन लीड एक्टर पार्थ समंथ, Ungli फेम एक्ट्रेस Rachel White और Executive Vice President of Balaji Telefilms तनुश्रीदास गुप्ता को भी कोरोना इंफेक्शन हो गया है।

    12:17 (IST)13 Jul 2020
    बच्चन परिवार के सर्वेंट्स का भी कोविड टेस्ट

    कोरोना काल जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के 11 सलेब्स अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक- अमिताभ और अभिषेक का फिलहाल ट्रीटमेंट जारी है। दोनों की सेहत में सुधार देखने को मिल रहा है। बच्चन परिवार में चार सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही घर में मौजूद स्टाफ मेंबर्स का भी कोविड टेस्ट कराया गय़ा है।

    10:59 (IST)13 Jul 2020
    नेपाल के प्रधानमंत्री ने अमिताभ बच्चन के लिए किया ट्वीट

    नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने रविवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को कोरोनो वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद जल्दी उनके ठीक होने की कामना की।

    10:12 (IST)13 Jul 2020
    'दिमाग में भी घुस रहा है अब वायरस'

    डॉक्टर गुलेरिया के मुताबिक- 'ये वायरस पहले से बहुत ज्यादा खतरनाक हो गया है। उन्होंने कहा कि हम पहले सोच रहे थे कि पहले हमें ये निमोनिया की तरह लग रहा था, फिर मरीजों के खून जमने लगे, फिर फेफड़े और हार्ट बंद होने की वजह से मौतें होने लगीं। अब ये वायरस लोगों के दिमाग में भी घुस रहा है।'

    10:08 (IST)13 Jul 2020
    'सिस्टेमिक डिजीज' का रूप ले रहा है कोविड-19?

    देश में कोरोना क्लीनिकल रिसर्च टास्क फोर्स के प्रमुख डॉक्टर गुलेरिया ने COVID 19 वायरस को लेकर जानकारी दी है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए गुलेरिया ने कहा कि ये कोविड अब 'सिस्टेमिक डिजीज' बन गया है। मेडिकल साइंस की भाषा उस बीमारी को सिस्टेमिक डिजीज कहा जाता है, जो एक साथ शरीर के कई अंगों पर हमला करता है।

    10:01 (IST)13 Jul 2020
    COVID-19: एक्ट्रेस रेखा का बंगला सील नहीं!

    रेखा के बंगले में काम करने वाले सभी स्टाफ मेंबर्स का भी कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा का बंगला सील नहीं किया गया है। हालांकि घर के जिस हिस्से में स्टॉफ रहता था उस पोर्शन को सील कर दिया गया है। स्प्रिंग्स बांद्रा में स्थित रेखा के बंगले में दो गार्ड तैनात थे। इनमें से एक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उनका फिलहाल मुंबई के बीकेसी अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है।

    09:11 (IST)13 Jul 2020
    अनुपम खेर ने दी थी जानकारी- मां कोरोना पॉजिटिव हैं...

    बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की मां दुलारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अनु्पम खेर ने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से दी। एक्टर ने रविवार सुबह ही अपनी मां दुलारी के कोरोनो वायरस संंक्रमित होने की सूचना दी।

    09:10 (IST)13 Jul 2020
    अनुपम खेर का परिवार भी कोरोना की चपेट में...

    कोविड-19: अनुपम खेर के परिवार में भी चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके चलते अनुपम खेर के परिजनों को कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    09:08 (IST)13 Jul 2020
    एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स की कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव

    एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट तनुश्री दास गुप्ता भी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। पहले उन्हें होम क्वारन्टीन किया गया था। बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

    09:02 (IST)13 Jul 2020
    कुछ यूजर्स ने किया सवाल- 'कहां गई ताली और थाली?'


    इस बीच कई लोग अमिताभ बच्चन से सवाल भी करते दिख रहे हैं कि सर अब आपकी ताली और थाली कहां गई। स्विड के एक प्रॉफेरस और रिसर्चर अशोक ने ट्वीटकर बिग बी से सवाल किया कि - 'क्यों अब क्या हुआ अमिताभ बच्चन को अस्पताल में भर्ती क्यों किय़ा गया। कोविड होने के बाद? वो ताली और थाली का क्या हुआ जो बजाई थी? थ्योरी दी गई थी कि इससे कोरोना कमजोर हो जाएगा, कोरोना अमावस्या है?'

    08:54 (IST)13 Jul 2020
    अभिषेक ने भी ट्वीट कर फैंस को दी थी जानकारी..


    इधर अभिषेक ने बताया था कि पिता अमिताभ और उनके अलावा बच्चन परिवार से अराध्या और ऐश्वर्या को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में ऐश्वर्या और बेबी अराध्या को घर पर ही क्वॉरंटाइन किया गया है। वहीं जया बच्चन औऱ बाकी सदस्य की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

    08:50 (IST)13 Jul 2020
    बोले अमिताभ- ट्विटर पर नहीं दे पाऊंगा जवाब..

    अमिताभ बच्चन ने दूसरे ट्वीट में कहा- 'मेरे लिए इस वक्त बिलकुल भी पॉसिबल नहीं हो पाएगा कि मैं एक एक के ट्वीट का जवाब दे सकूं। हमारी चिंता के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। मैं हाथ जोड़कर आपको धन्यवाद कहता हूं।'

    08:47 (IST)13 Jul 2020
    अमिताभ बच्चन ने अपने भाव किए प्रकट, रविवार देर रात किए ट्वीट..

    उन्होंने रविवार रात एक के बाद एक दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने लिखा- " बहुत बहुत प्यार, उनके लिए जिन्होंने अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए दुआएं कर रहे हैं। मुरादें मांग रहे हैं और बता रहे हैं कि उन्हें हमारी कितनी चिंता है। वो सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएं अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मुझे , व्यक्त की हैं , मेरा हृदय पूर्वक आभार।"

    08:44 (IST)13 Jul 2020
    फैंस की चिंता देख बिग बी ने किया ट्वीट..

    अमिताभ और उनके परिवार के जल्द सेहतमंद होने की कामना की है. अब अमिताभ ने खुदी ट्वीट के ज़रिए अपने सभी चाहने वालों का आभार व्यक्त किया है। अमिताभ बच्चन ने दिल से अपने फैंस को उनकी चिंता करने के लिए शुक्रिया कहा है।

    08:32 (IST)13 Jul 2020
    उज्जैन में महाकाल मंदिर में हो रही Bigg B और परिवार के लिए प्रार्थना

    कोरोना वायरस की चपेट में आए महानायक अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर बनी हुई है। नानावटी हॉस्पिटल में डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। इसी बीच उज्जैन के महाकाल मंदिर में उनकी बेहतरी के लिए 'महामृत्युंजय यज्ञ' का आयोजन किया गया।

    06:04 (IST)13 Jul 2020
    ऐश्वर्या और आराध्या का इलाज घर पर ही रहकर होगा

    अभिषेक बच्चन ने बताया है कि ऐश्वर्या और आराध्या का इलाज घर पर ही रहकर होगा। उनकी बीमारी प्राथमिक अवस्था में ही है। अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है।

    05:34 (IST)13 Jul 2020
    अस्पताल के बाहर अमिताभ के प्रशंसकों की भीड़, पुलिस ने खड़े होने पर लगाई रोक

    मुंबई के प्रसिद्ध नानावती अस्पताल के बाहर मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के प्रशंसकों की भीड़ जुटी। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने वहां पर किसी के भी खड़े होने पर लगाई रोक।  

    04:55 (IST)13 Jul 2020
    अभिषेक ने कहा कि दुआओं और प्रार्थना के लिए सभी को शुक्रिया

    मुंबई के नानावती अस्पताल में अपने पिता के साथ भर्ती अभिषेक ने कहा, ‘‘ऐश्वर्या और आराध्या की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे घर में स्व-पृथक रहेंगे। बीएमसी ने उनकी स्थिति अपडेट की है और जरूरी जांच की जा रही हैं। मेरी मां सहित शेष परिवार की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दुआ एवं प्रार्थना करने के लिये आप सभी का शुक्रिया। ’’ अभिषेक की आज कल एक वेब सीरिज काफी चर्चा में है। वह अमेजॉन प्राइम वीडियो सीरिज‘‘ब्रीथ:इनटू द शैडोज’’ में मुख्य भूमिका में हैं।

    04:50 (IST)13 Jul 2020
    बच्चन के दोनों बंगलों और नानावती अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

    पुलिस ने बताया कि जुहू में बच्चन के दोनों बंगलों और नानावती अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमिताभ और उनके बेटे इसी अस्पताल में भर्ती हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने अस्पताल के बाहर एकत्र होने की कोशिश की लेकिन उनसे वहां से जाने को कहा गया और वहां सड़क पर खड़े रहने की इजाजत नहीं दी गई।

    04:16 (IST)13 Jul 2020
    अमिताभ बच्चन के संपर्क में आए लोगों का बीएमसी पता लगा रही है

    बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी बच्चन परिवार के संपर्क में आये लोगों का पता लगा रहे हैं। परिसरों के बाहर निरुद्ध क्षेत्र का बैनर भी लगाया जाएगा। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नगर निकाय अधिकारी जुहू इलाके में अमिताभ के आवासीय एवं कार्यालय परिसरों को संक्रमण मुक्त कर रहे हैं। 

    02:44 (IST)13 Jul 2020
    बच्चन परिवार के सदस्यों की रैपिड एंटीजन जांच की गई थी: मेयर

    मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या सहित बच्चन परिवार के सदस्यों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। इसके बाद उनमें से कुछ लोगों के संक्रमित होने का पता चला।



    01:56 (IST)13 Jul 2020
    बच्चन परिवार का आवास बना निरुद्ध क्षेत्र, उसमें रहने वालों को किया गया पृथक

    मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने और नानावटी अस्पताल में उनके भर्ती होने के बाद उनका आवास अब एक निरुद्ध क्षेत्र बन गया  है। उसमें रहने वाले सभी लोगों को 14 दिन के लिए पृथक कर दिया गया है।



    23:59 (IST)12 Jul 2020
    अमिताभ बच्चन एवं अभिषेक के स्वस्थ होने के लिए 11 पंडितों ने किया महाकाल मंदिर में ‘महामृत्युंजय जाप’

    अमिताभ बबॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (77) एवं उनके अभिनेता पुत्र अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के एक दिन बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए रविवार सुबह ‘महामृत्युंजय जाप’ किया गया। महाकाल मंदिर के मुख्य पंडित दिनेश गुरु त्रिवेदी एवं रमण त्रिवेदी के नेतृत्व में 11 पंडितों ने यह जाप किया। पंडित दिनेश गुरु ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘अमिताभ बच्चन एवं उनके पुत्र अभिषेक बच्चन के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए 11 पंडितों ने रविवार सुबह आठ बजे से 10 बजे तक दो घंटे तक महामृत्युंजय जाप किया।’’ उन्होंने कहा कि हमने इन दोनों अभिनेताओं की फोटो महाकाल पर रख कर पंचामृत दूध, दही, घी, शक्कर एवं जल का अभिषेक कर यह जाप किया।

    23:31 (IST)12 Jul 2020
    नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

    नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने कोविड-19 से संक्रमित पाये गये मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दोनों पिता-पुत्र को शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद मुंबई के नानावती अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था। ओली ने ट्वीट किया, ‘‘मैं भारत के महान कलाकार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे जूनियर बच्चन को अच्छे स्वास्थ्य एवं शीघ्र ठीक होने की कामना कर रहा हूं।’’ बच्चन ने ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी थी।

    22:48 (IST)12 Jul 2020
    प्रार्थना और दुआएं करने वालों के प्रति बिग-बी ने जताया आभार

    महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा है कि 'वो सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएं अभिषेक, ऐश्वर्या आराध्या और मुझे , व्यक्त की हैं , मेरा हृदय पूर्वक आभार 🌹

    22:18 (IST)12 Jul 2020
    बच्चन परिवार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए देश भर में प्रार्थनाओं का दौर जारी

    बच्चन परिवार के शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर देशभर से प्रार्थनाओं का दौर जारी है। लोग मंदिरों में रुद्राभिषेक, मस्जिदों में दुआएं, चर्चों में प्रेयर और गुरुद्वारों में पाठ करके उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

    21:43 (IST)12 Jul 2020
    राम गोपाल वर्मा ने किया ट्वीट

    राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में अमिताभ बच्चन के लिए लिखा, 'सरकार मुझे पूरा यकीन है कि आप कोरोना को लात मारकर मजबूती के साथ फिर से वापसी करोगे जैसे कि आप हमेशा रहते हो। मैं आपके लिए प्रार्थना नहीं करूंगा, लेकिन मैं कोरोना के लिए जरूर प्रार्थना करूंगा जो आप पर हमले में निश्चित रूप से मर जाएगा।'

    20:15 (IST)12 Jul 2020
    अभिषेक बच्चन ने किया ट्वीट

    मेरे पिता और मैं तब तक अस्पताल में रहे, जब तक डॉक्टरों ने फैसला नहीं किया। हर कोई कृपया सतर्क और सुरक्षित रहें। कृपया सभी नियमों का पालन करें।

    18:47 (IST)12 Jul 2020
    पार्थ समथान को हुआ कोरोना

    स्टार प्लस के लोकप्रिय शो कसौटी जिंदगी की के मशहूर टीवी अभिनेता पार्थ समथान को कोरोना होने की खबर के बाद शो की शूटिंग बंद कर दी गई है।

    17:58 (IST)12 Jul 2020
    सभी चार बंगलों - जलसा, प्रतिभा, जनक और वत्स को किया गया सैनिटाइज

    बीएमसी ने कहा कि अभिनेता अमिताभ बच्चन के परिवार के सभी चार बंगलों - जलसा, प्रतिभा, जनक और वत्स को सैनिटाइजेशन बाद सील कर दिया गया है। बंगले में काम करने वाले 30 लोगों का COVID-19 का टेस्ट किया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

    17:00 (IST)12 Jul 2020
    अमिताभ बच्चन के घर पर काम करने वाले 28 लोगों को क्वारंटीन किया गया

    अमिताभ बच्चन के घर पर काम करने वाले 28 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। ये लोग बच्चन परिवार के सीधे संपर्क में आए थे। हाइ रिस्क कॉन्टैक्ट होने की वजह से इन सभी को अमिताभ के बंगले जलसा और जनक में इन्हें क्वारंटीन किया गया है।

    16:36 (IST)12 Jul 2020
    बीएमसी के डॉक्टर ने कहा...

    बीएमसी के डॉक्टर ने कहा कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। दोनों का घर पर ही इलाज संभव है। अगर कोई तकलीफ होती है तो आगे योग्य फैसला लिया जाएगा।