बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पांच साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी गुरुवार को मुंबई के पाली हिल स्थित रणबीर के घर वास्तु में हुई।

सुत्रों से मिली जानकारी के बाद शादी संपन्न होने के बाद दोनों आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे। फिलहाल दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर सामने नहीं आई है। लेकिन रणबीर की बहन, मां और करीना कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई है।

शक्ति कपूर को याद आए ऋषि कपूर: शादी के बीच शक्ति कपूर ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अगर आज ऋषि जिंदा होते तो बहुत खुश होते। आलिया-रणबीर की शादी उनका सपना था।

नीतू सिंह ने भी हाथ में लगाई ऋषि के नाम की मेहंदी: बता दें कि नीतू ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जो 13 अप्रेल को हुई मेहंदी सेरेमनी की है। नीतू के हाथ में लगी मेहंदी पर ऋषि का नाम लिखा है।थोड़ी ही देर में हल्दी की रस्म शुरू होने वाली है। रणबीर-आलिया की शादी से पहले की सभी रस्में उनके पाली हिल स्थित घर ‘वास्तु’ में हो रही हैं। सुबह ही मां नीतू सिंह और बहन रिद्धिमा वास्तु पहुंच गईं।

पीले सूट में नजर आईं रणबीर की मां: नीतू कपूर ने हल्के पीले रंग का सूट पहना है। जिसके साथ उन्होंने पर्ल ज्वेलरी कैरी की है। वहीं बहन रिद्धिमा सफेद और गुलाबी रंग के सूट में नजर आईं। धीरे-धीरे परिवार के अन्य लोग और दोस्त भी हल्दी के लिए सज-धज कर पहुंच रहे हैं। आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भी वास्तु पहुंच चुके हैं। आलिया की बहन डार्क येलो सूट पहने हुए हैं।

करीना-करिश्मा भी पहुंचीं: करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान और करण जौहर भी हल्दी के लिए पहुंच चुके हैं। सूत्रों की मानें तो रणबीर-आलिया की शादी परिवार और खास दोस्तों के बीच होने वाली है। जिसमें कुल 15 से 20 लोग शामिल होने वाले हैं। करण जौहर, संजय लीला भंसाली, मसाबा गुप्ता, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, अकांशा रंजन और अनुष्का रंजन शादी अटेंड करने वाले हैं।

आलिया की सास और ननद ने की तारीफ: आज सुबह वास्तु पहुंचने से पहले नीतू कपूर और रिद्धिमा ने आलिया और रणबीर की तारीफ की। नीतू ने कहा कि वो दोनों ही बहुत प्यारे और अच्छे इंसान है। दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी हैं, मैं चाहती हूं वो हमेशा साथ रहे और सब अच्छा ही हो। वहीं रिद्धिमा ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत ही प्यारी है।

सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए आलिया-रणबीर की शादी में 200 बाउंसर तैनात रहेंगे। इस बात की जानकारी खुद आलिया के भाई राहुल भट्ट ने मीडिया को दी थी। वहीं बात मेहमानों की खातिरदारी की करें तो बताया जा रहा है कि इस शादी में दिल्ली और लखनऊ से स्पेशल बावर्ची बुलाए गए हैं। जो पंजाबी खाने से लेकर, मुगलई, मैक्सिकन, इटैलियन आदि पकवान तैयार करेंगे।

गौरतलब है कि शादी की तारीख को लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। शादी को लेकर सामने आई जानकारी पर परिवार के किसी भी सदस्य ने मुहर नहीं लगाई थी। 12 अप्रैल को खबर आई थी कि शादी की तारीख एक हफ्ते आगे बढ़ा दी गई है।