Akshay Kumar तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें वायरल होती हैं। अब करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे को लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी कुछ कहा है। ‘खिलाड़ी कुमार’ अक्षय ने कहा है कि बॉलीवुड का फ्यूचर तैमूर अली खान है। ऐसे में अक्षय की एक को एक्ट्रेस ने इस बात को सुनते ही रिएक्ट किया।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ आ रही है। ऐसे में अक्षय अपनी को-स्टार तापसी पन्नू और विद्या बालन के साथ इन दिनों अपनी फिल्म का फुल प्रमोशन करते दिख रहे हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार से सवाल किया गया कि उनके हिसाब से हिंदी सिनेमा का आने वाला फ्यूचर कौन हो सकता है। ऐसे में अक्षय कुमार सोचने लगे। तभी अक्षय की को स्टार तापसी ने कहा- तैमूर..तैमूर कहो। इसके बाद अक्षय कुमार ने भी हंसते हुए तैमूर अली खान का नाम ले लिया। अक्षय कुमार को ये जवाब देते हुए विद्या बालन जोर से हंस पड़ीं। साथ ही रिएक्ट करते हुए बोलीं- ‘ये बेस्ट आंसर था मुझे पसंद आया आई लव इट।’

ज्ञात हो, तैमूर अली खान जब से जन्में हैं तभी से चर्चा में रहे हैं। तैमूर की आए दिन तस्वीरें फैंस को उन्हें प्यार भरे रिएक्शन देने को मजबूर कर देती है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तो तैमूर को लोग फॉलो करते हैं। खास बात ये भी है कि तैमूर के इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर तैमूर फैनपेज भी बन गए हैं।

[bc_video video_id=”6069662550001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तैमूर अली खान साल 2016 दिसंबर के महीने में जन्में। हाल ही में करीना कपूर ने एक रिएलिटी शो में भी तैमूर को लेकर बताया था कि वह चाहती हैं कि वह अगर क्रिकेटर बने तो वह काफी खुश होंगी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)