आयोध्या के बंदरों के लिए अक्षय कुमार ने दान किए 1 करोड़, ससुर राजेश खन्ना के नाम पर किया डोनेट
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी दिलदारी दिखाई है और दीपावली से पहले राम जन्मभूमि अयोध्या के बंदरों के लिए 1 करोड़ रुपये डोनेट किए हैं। पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने बंदरों के भोजन के लिए ये राशि दान में दी है। आयोध्या में हर साल धूम धाम से दीवाली मनाई जाती है, क्योंकि इसी दिन भगवान राम मां सीता को लेकर यहां पहुंचे थे। इस पावन पर्व के मौके पर अक्षय कुमार ने वहां के बंदरों की रक्षा के लिए ये सराहनीय काम किया है।
बंदरों को खाना खिलाने की पहल अंजनेया नाम की सेवा ट्रस्ट द्वारा की गई है। ट्रस्ट के मुख्य जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य जी ने जब अक्षय कुमार से इस पुण्य के काम में शामिल होने की गुजारिश की तो वो तुरंत मान गए और उन्होंने 1 करोड़ रुपये की धनराशि दान दे दी।
अक्षय कुमार ने ये राशि अपने माता-पिता हरिओम भाटिया और अरुणा भाटिया के साथ ससुर राजेश खन्ना के नाम पर दिया है। अक्षय अक्सर इनके नाम पर पुण्य कार्य करते रहते हैं।
ट्रस्ट के सदस्य ने बताया कि अक्षय कुमार बहुत ही नेकदिल दानकर्ता हैं, वो भारत के जागरूक नागिरक हैं और आयोध्या के लिए भी चिंतित थे। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि बंदरों को खाना खिलाते समय सड़कों पर कूड़ा नाम फैले और किसी भी नागरिक को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म ‘खेल खेल में’ में नजर आए थे। 1 नवंबर को रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हो रही है, इस फिल्म में अक्षय कुमार सूर्यवंशी वाले किरदार में कैमियो करते दिखेंगे। फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर अहम भूमिका में हैं।