ब्रेकअप के बाद अक्सर लोग टूट जाते हैं। कुछ लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं तो कुछ लोग इसके दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और उनका करियर तक खत्म हो जाता है। इसका शिकार तो आम लोगों के अलावा सेलेब्स भी हो चुके हैं लेकिन, आपको पता है अक्षय कुमार ब्रेकअप से उबरने के लिए अनूठा तरीका अपनाते थे। इसके बारे में उन्होंने हाल ही में खुद बताया। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ बताया…

दरअसल, अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे ईद के मौके पर 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इसके जरिए वो टाइगर श्रॉफ के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी मूवी के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें की थी। उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत में बताया था कि वो ब्रेकअप से कैसे डील करते थे।

ब्रेकअप के बाद गुस्से से चूर हो जाते थे अक्षय कुमार

द रणवीर शो पॉडकास्ट में अक्षय कुमार से ब्रेकअप को लेकर सवाल किया गया था। उन्होंने बताया कि उनका ब्रेकअप 2-3 बार हुआ था। जब भी उनका ब्रेकअप होता था तो वो ज्यादा एक्सरसाइज करना शुरू कर देते थे। उनके अंदर गुस्सा भर जाता था। एक्टर उस गुस्से का इस्तेमाल करते थे। खाना खूब खाते थे।

90s की इन हसीनाओं से जुड़ा नाम

आपको बता दें कि अक्षय कुमार का नाम 90s की कई हसीनाओं के साथ जोड़ा जा चुका है। इसमें रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और पूजा बत्रा जैसी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं। रवीना और अक्षय को लेकर खबरें रही हैं कि दोनों की सगाई तक हो चुकी थी लेकिन, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। पूजा बत्रा को लेकर कहा जाता है कि उनके करियर की शुरुआत में अक्षय ने उनका काफी मदद की थी। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां आई थी। वहीं, शिल्पा शेट्टी और अक्षय के रिलेशन की काफी चर्चा रही। बताया जाता है कि उनका ब्रेकअप ‘धड़कन’ की रिलीज से पहले ही हो गया था। इसके अलावा अक्षय का नाम आयशा जुल्का, रेखा, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ तक से जुड़ चुका है।