बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्शन हो या रोमांस हर जॉनर की फिल्मों में बतौर एक्टर वह बेहतरीन काम करते हैं। साल 2025 में उनकी कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली। आने वाला साल भी उनके फैंस के लिए काफी खास साबित होने वाला है, क्योंकि बड़े पर्दे पर एक बार फिर अक्की की जोड़ी एक हिट एक्ट्रेस के साथ देखने को मिलेगी। बता दें कि 21 साल पहले दोनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था।

यहां हम बात रवीना टंडन और खिलाड़ी कुमार की जोड़ी की कर रहे हैं। ‘टिप टिप बरसा पानी’ सॉन्ग में दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फैंस लंबे समय से दोनों को एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। फाइनली अब प्रशंसकों की यह इच्छा साल 2026 में पूरी हो जाएगी, क्योंकि रवीना-अक्षय एक ही फिल्म में स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार है।

साल 2026 की इस फिल्म में नजर आएंगे रवीना-अक्षय

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की ऑनस्क्रीन जोड़ी आखिरी बार साल 2004 में पुलिस फोर्स फिल्म में नजर आई थी। खैर, अब 21 साल बाद दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी का जादू फिर से वापस नजर आने वाला है। दरअसल, प्रोड्यूसर अहमद खान की फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय और रवीना नजर आएंगे। इसका दमदार टीजर भी हाल ही में जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: रहमान डकैत का लुक कैसे बना? अक्षय खन्ना के सुझाव ने बदल दी ‘धुरंधर’ की कॉस्टयूम प्लानिंग

वेलकम टू द जंगल फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें, तो इसमें संजय दत्त, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, मानुषी छिल्ल, तुषार कपूर और जॉनी लिवर जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। बताते चले कि अहमद खान की यह फिल्म वेलकम का तीसरा पार्ट है। रिलीज डेट के बारे में बता दें कि मूवी को साल 2026 के शुरुआती मार्च-अप्रैल के बीच सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 90 के दशक की हिट जोड़ी की लिस्ट में रवीना टंडन और अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले शामिल किया जाता है। बता दें कि रियल लाइफ में भी दोनों का नाम जोड़कर देखा जा चुका है। लेकिन फिर दोनों ने किसी वजह के चलते अपने रास्ते अलग कर लिए। खैर, अब फैंस लंबे समय के बाद दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।