Akash Ambani-shloka Mehta Wedding: देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। 9 मार्च को आकाश और श्लोका ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। शादी के कई इनसाइड वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वीडियोज में आकाश और श्लोका शादी की रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं एक अन्य वीडियो में रणबीर कपूर भागड़े पर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहे एक वीडियो में परिवार और करीबी मित्रों के सामने आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने सात फेरों की रस्म पूरी की। खास बात यह है कि श्लोका और आकाश ने सात वचन बाद में माइक लेकर अंग्रेजी में पढ़ें। वीडियो में मेहमानों की कतार में अंबानी परिवार संग शाहरुख खान भी बैठे हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आकाश और श्लोका की सभी रस्में गुजराती परपंरा से संपन्न हुईं। वहीं एक अन्य वीडियो में आकाश अंबानी श्लोका मेहता की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं। यह रस्म पूरी होने के बाद श्लोका आकाश को शीशे में चेहरा दिखाती हैं और नीता अंबानी अपनी बहू श्लोका की नजर उतारती हैं। लोगों को अंबानी परिवार का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

https://www.instagram.com/p/Bu2l5tKlaRW/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

https://www.instagram.com/p/Bu2uVXPF_h8/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/Bu0G-xTF7wY/

बता दें कि 9 मार्च को मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी का आयोजन किया गया था। शादी में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे शाहरुख खान, रणबीर कपूर, करण जौहर के डांस की भी खूब चर्चा हुई थी। वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर कपूर और शाहरुख खान भागड़े पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। शादी के बाद अंबानी परिवार से 10 मार्च को एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड, राजनीतिक और खेल जगत के सितारे शामिल हुए थे।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)