भोजपुरी में पिछले कुछ समय से बॉलीवुड, साउथ और टीवी स्टार्स अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। छठ में टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) ने अपना पहला भोजपुरी म्यूजिक वीडियो किया था। इसमें वो पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ नजर आई थीं। इसी बीच अब ‘मीका दी वोटी’ फेम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) भी भोजपुरी में एंट्री कर रही हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पावर स्टार संग फोटोज को शेयर करके दी है।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। आकांक्षा पुरी अब भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। वो अपकमिंग प्रोजेक्ट में रोमांस का तड़का लगाते हुए देखाई देने वाली है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पवन के साथ फोटोज शेयर करके दी है। दोनों के बीच शानदार बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है। इस प्रोजेक्ट के ऐलान के बाद फैंस इन्हें स्क्रीन पर साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं, आकांक्षा भी काफी उत्साहित दिखी हैं। उन्होंने फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘मैं पावर स्टार पवन सिंह के साथ इस सुपर रोमांटिक और ब्यूटीफुल गाने को शूट करके बहुत खुश हूं। इस अवसर के लिए पवन सिंह आपका बहुत शुक्रिया। मैं इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर सकती।’ इसके बाद को सोशल मीडिया पर कमेंट्स की झड़ी ही लग गई।

लोगों बोले- ‘आपसे उम्मीद नहीं थी’

अगर इस पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘दीदी सिक्स पैक है आपका।’ दूसरे ने लिखा, ‘आप हॉलिवुड स्टार हो… ये बिहार में क्या कर रहे हो।’ तीसरे ने लिखा, ‘आपसे उम्मीद नहीं था।’ चौथे ने लिखा, ‘अबे यार आकांक्षा मैं तुमको शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और ऋति रोशन के साथ देखना चाहता था… और तुम इस चमन के साथ शूट कर रहे हो।’ इसी तरह से लोग उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।