मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के कई छोटे-बड़े सितारों ने शिरकत की। सलमान खान, शाहरुख खान, गौरी खान, रणबीर-आलिया, दीपिका-रणवीर, शनाया, जान्हवी, विक्की-कैटरीना जैसे सितारों ने अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में चार चांद लगा दिए। इन सबके बीच जिसने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी वो भी ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन। रविवार की रात बच्चन फैमिली भी जश्न में शामिल हुई और कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं।

आराध्या हर बार से जरा हटके नजर आईं, और अपनी पुरानी हेयरस्टाइल को डिच करके अपना माथा भी फ्लॉन्ट किया। आराध्या ने बेबी पिंक लहंगा पहना था और मां ऐश्वर्या का हाथ थामे पार्टी में पहुंची थीं। आराध्या ने फर वाला बैग भी लिया था, वहीं ऐश्वर्या ऑफ वाइट और गोल्डन लहंगे में पहुंची।

आराध्या का दिखा ऐसा लुक, पहचान नहीं पाए लोग

आराध्या को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए क्योंकि आराध्या पहले से काफी बड़ी और खूबसूरत लग रही थीं, लोगों ने कहा कि आराध्या 5जी की स्पीड से बढ़ रही हैं। एक ने लिखा कि आराध्या अचानक से बिल्कुल बदल कैसे गई? वहीं एक यूजर ने लिखा कि अंबानी के इवेंटे में एक और बड़ा सरप्राइज, आराध्या का माथा दिख गया। वहीं कई यूजर्स का कहना था कि आराध्या खूबसूरती में अपनी मां ऐश्वर्या को कड़ी टक्कर दे रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स का मानना था कि आराध्या बिल्कुल अपनी मां की तरह लगने लगी हैं जैसी वो अपने 90S में लगा करती थीं।

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था, वो अभी महज 12 साल 3 महीने की हैं।