बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में एक तुलुवा हिंदू परिवार में हुआ था। ऐश्वर्या राय आज उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं कि भारत ही नहीं विदेश में भी उनके नाम का डंका बजता है। मगर कम ही लोग जानते होंगे कि अगर उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ी होती तो आज वो आर्किटेक्ट होतीं। मगर उनका ये फैसला भी उनके लिए बेस्ट साबित हुआ। वो केवल मिस वर्ल्ड और बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, आज वो एक बेस्ट पत्नी और मां भी हैं। इस बात को खुद उनके पति एक्टर अभिषेक बच्चन ने स्वीकार किया है।
हाल ही में अभिषेक बच्चन को निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के लिए बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला और ये अवॉर्ड उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी को डेडिकेट किया। उन्होंने ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या को उनके सपनों को पूरा करने में उनका साथ देने के लिए धन्यवाद दिया। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर अभिषेक ने कहा, “ऐश्वर्या और आराध्या, मुझे अपने सपनों को पूरा करने की इजाजत देने के लिए शुक्रिया। मुझे उम्मीद है कि ये पुरस्कार जीतकर, वो समझ पाएंगे कि उनके त्याग ही आज मेरे यहां खड़े होने की एक बड़ी वजह रहे हैं।”
बेस्ट मां हैं ऐश्वर्या राय
‘आई वांट टू टॉक’ के प्रमोशन के दौरान अभिषेक बच्चन ने द हिंदू के साथ खास बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी मां ने बच्चों के लिए करियर को त्याग दिया था। अभिषेक ने ऐसा ही कुछ ऐश्वर्या के लिए भी कहा था। उन्होंने कहा था कि वो भाग्यशाली हैं कि उन्हें बाहर जाने और फिल्में बनाने का मौका मिलता है लेकिन, उनको पता है कि ऐश्वर्या उनकी बेटी आराध्या के साथ घर पर हैं। इसके लिए अभिषेक बच्चन ने उनका धन्यवाद भी किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
यह भी पढ़ें: कभी घर की जरूरतें पूरी करने के भी नहीं थे पैसे, आज अरबों की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता हैं शाहरुख खान
ऐश्वर्या राय को अक्सर अपनी बेटी के साथ ही देखा जाता है। जिस तरह दोनों का बॉन्ड नजर आता है, फैंस इससे काफी खुश होते हैं। साथ ही कई मौकों पर आराध्या को अपने से बड़ों के पैर छूते हुए भी देखा जा चुका है, इसके लिए उनके साथ-साथ लोगों ने ऐश्वर्या के दिए संस्कारों की भी तारीफ की है।
बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी और 17 सालों से दोनों साथ हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं। कहा जा रहा था कि दोनों के बीच दूरी आ गई है। हालांकि अभिषेक ने इन खबरों का खंडन किया और बताया कि इस तरह की अफवाहों से परिवार प्रभावित होता है।
