जहां ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की पूरी दुनिया कायल है वहीं मशहूर अदाकारा रेखा की आंखों की मस्ती के मस्तानों की भी कोई कमी नहीं है। दोनों अभिनेत्रियों के चाहने वाले करोड़ों की तादाद में हैं। ऐसे में उस वीडियो को वायरल तो होना ही था जिसमें ये दोनों एक साथ नाजर आ जाएं। यही हुआ भी। हाल ही में रेखा और ऐश्वर्या एक साथ किसी कार्यक्रमे में नजर आईं। दोनों ने एक जैसे रंग के कपड़े पहने हुए हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें रेखा और ऐश्वर्या एक दूसरे के गले लगते दिख रहीं हैं। वहीं रेखा-ऐश्वर्या को चूमते हुए उनसे विदा भी ले रही हैं। वीडियो में ऐश्वर्या रेखा को उनकी गाड़ी तक छोड़ने के लिए जाती हैं। वहीं रेखा जिद करती दिखती हैं कि पहले वह (ऐश्वर्या) जाकर गाड़ी में बैठें। लेकिन ऐश्वर्या वीडियो में कहती हैं- ‘नहीं, ऐसा होता है क्या? आप बैठिए।’ ऐश रेखा की एक नहीं सुनतीं और उन्हें उनकी गाड़ी में बैठा देती हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि रेखा ने गोल्डन शाइन ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी थी। वहीं ऐश्वर्या ने गोल्डन बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ ऑफ व्हाइट सूट पहना हुआ था। इतना ही नहीं ऐश-रेखा दोनों ने ही लाल रंग की लिप्सटिक भी लगाई हुई थी। दोनों अदाकाराएं इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

इस वीडियो को पर कुछ फैंस तंज कसते हुए लिख रहे हैं कि ये जया बच्चन को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। कुछ यूजर्स तो इस जोड़ी को सास-बहू तक ती जोड़ी बता रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड में जिस एक अफेयर की चर्चा सबसे ज्यादा होती है वो है अमिताभ और रेखा की। अमिताभ-रेखा की लव स्टोरी की खबरों से ना जाने कितने अखबार औऱ फिल्मी पत्रिकाएं भरी होंगी। पत्रिकाओं से निकलकर इनके अफेयर की चर्चा शायद देश के हर घर में भी कभी ना कभी जरूर हुई होगी।

दर्शकों को मिलेगा Entertainment का फुल डोज, साल 2019 में इन फिल्मों से सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी लिखा गया कि दोनों के रिश्ते के कारण जया बच्चन इतनी खफा हो गई थीं कि उन्होंने अमिताभ को रेखा के साथ बात तक करने से मना कर दिया था। फिलहाल काफी लंबे समय से अमिताभ और रेखा एक साथ नहीं देखे गए हैं। ऐसे में ऐश्वर्या औऱ रेखा की मुलाकात का वीडियो फैंस की गॉसिपिंग का एक जरिया बनता दिख रहा है।