बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA 2022) की धूम मची हुई है। IIFA 2022 पुरस्कारों का 22वां संस्करण 4 जून 2022 को अबू धाबी में आयोजित किया गया। सलमान खान से लेकर पंकज त्रिपाठी समेत अन्य कई बॉलीवुड हस्तियों को गाला टाइम को एंजॉय करते हुए देखा गया।
इवेंट से फिल्मी सितारों के लुक्स से लेकर अवार्ड्स तक के एक बढ़कर एक वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के पॉवर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के एक डांस वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
यूं नाचे अभिषेक-ऐश्वर्या: सोशल मीडिया पर इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म दसवीं के ‘मचा मचा रे’ गाने पर झूमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अभिषेक IIFA अवॉर्ड्स में अपनी पर्फोरमेंस के दौरान ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ स्टेज से उतर कर डांस करते देखे जा रहे हैं।
वहीं ऐश्वर्या भी जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। दोनों इस दौरान फुल मस्ती के मूड में दिखे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो को आइफा अवॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। ऐश्वर्या ने इस दौरान ब्लैक कलर का लॉन्ग ओवरकोट गाउन पहन रखा है। जबकि अराध्या बच्चन को पिंक कलर के फ्रॉक में देखा जा सकता है।
विक्की कौशल को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड: IIFA 2022 अवॉर्ड्स में इस साल बेस्ट एक्टर का अवार्ड अभिनेता विक्की कौशल को उनकी फिल्म सरदार उधम के लिए दिया गया हैं। विक्की ने इस अवार्ड को दिवंगत अभिनेता इरफान खान को समर्पित किया है। क्योंकि इरफान खान ही मूल रूप से इस भूमिका को निभाने वाले थे। विक्की कौशल ने बेस्ट एक्टर के अलावा सिनेमेटोग्राफी और एडिटिंग का भी अवॉर्ड अपने नाम किया है।
कृति सेनन को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड: कृति बॉलीवुड की उन शाइनिंग स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने बिना किसी गॉड फादर के अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। कृति को उनकी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा 2022 अवॉर्ड मिला है।
शेरशाह रही बेस्ट फिल्म: आईफा अवार्ड 2022 में शेरशाह की धूम रही। शेरशाह को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा फिल्म के गाने राता लंबियां के लिए असीस कौर को बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल, इसी गाने के लिए जुबिन नौटियाल को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। फिल्म के डायरेक्टर विष्णुवर्धन को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
इवेंट में भावुक हुए सलमान खान: इवेंट में मस्ती मजाक के माहौल में सलमान खान पुराने दिनों को याद कर भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि जब उनके पास पैसे नहीं थे तो वह सुनील शेट्टी की कपड़ों की दुकान पर गए, वहां से सलमान बहुत कुछ लेना चाहते थे लेकिन पैसे नहीं थे। उन्हें एक पर्स चाहिए था,तब सुनील शेट्टी सलमान को लेकर घर ले गए और अपना पर्स उन्हें दे दिया। यह याद कर सलमान भावुक हो गए