अनिरुद्ध रॉय चौधरी की निर्देशित फिल्म ‘पिंक’ दर्शकों को खूब भा रही है। फिल्म समीक्षकों ने भी संवेदनशील विषय के लाजवाब चित्रण के लिए फिल्म निर्देशक की तारीफ की है। फिल्म में उन विषयों को उठाया गया है जो भारतीय समाज में महिलाओं के लिए अमूमन प्रतिबंधित होती हैं। मसलन, लड़कों से हंसकर या छूकर बातें करना, पार्टियों में जाना, जींस-चीशर्ट पहनना। फिल्म निर्देशक ने इन्हीं सामाजिक बुराइयों को नए नजरिए से पेश किया है। कहानी दिल्ली के आसपास घूमती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कृति कुलहरि और एंड्रिया तरियांग मुख्य भूमिका में हैं।
इस फिल्म को देखकर सृष्टि मित्रा नाम की एक दर्शक ने तापसी पन्नू को बेहद ही मार्मिक खत ट्विटर पर पोस्ट किया है। सृष्टि ने फिल्म में तापसी के अभिनय की सराहना की है साथ ही भारतीय समाज की महिलाओं के द्वंद्व को उजागर करने के लिए सभी को बधाई दी है। सृष्टि मित्रा ने एक मध्यमवर्गीय समाज की लड़की की कहानी तापसी मन्नू से साझा की है, जिसमें हमेशा लड़कियों को सहनशील होने, छेड़छाड़ जैसी बातों को घर से बाहर नहीं शेयर करने जैसी वर्जनाएं झेलनी पड़ती है। तापसी ने भी उसके ट्वीट का जवाब एक अलग ट्वीट में दिया। तापसी ने लिखा है, “अब मेरी आंखें नम हो गई हैं। गहराई से अनुभव किया है। अब पिंक एक क्रांति का प्रतीक है। आइए हमलोग इस नए बदलाव की शुरुआत करें।”
वीडियो देखिएः सलमान खान ने पाक कलाकारों का समर्थन किया
Read Also-छेड़छाड़ पर चुप नहीं रहना, डटकर करना होगा मुकाबला
दरअसल, फिल्म ‘पिंक’ लड़के-लड़कियों के प्रति समाज में प्रचलित धारणाओं और मान्यताओं की असमानता और पाखंड को उजागर करती है। फिल्म के दृश्यों और संवादों से एहसास होता है कि समाज जिसे सामान्य और उचित मानता है, दरअसल वह आदत में समायी पिछड़ी और पाखंडी सोच है। ‘पिंक’ की कथाभूमि दिल्ली की है, लेकिन ऐसी इंडेपेंडेंट लड़कियां इन दिनों किसी भी शहर में मिल सकती है, जो बेहतर भविष्य और करियर के लिए अपने कथित सुरक्षित घरों से निकलकर शहरी बनैले पुरुषों के बीच रहती हैं जो समय दर समय उसे एक ऑब्जेक्ट से ज्यादा नहीं समझते रहे हैं।
https://twitter.com/shristhimitra/status/781432127875264512?ref_src=twsrc%5Etfw

Read Also- कैटरीना से बेहतर दिख सकते हैं ट्रांसजेंडर: गौरव अरोड़ा