Mr Faisu on TikTok: फन ऐप TikTok के जरिए वैसे तो कई लोग चर्चा में आए हैं पर इन दिनों हर जगह बस मिस्टर फैसू छाए हुए हैं। फनी वीडियोज बनाने में माहिर Mr Faisu के एक विवादित वीडियो के कारण TikTok ने कार्रवाई करते हुए उनका अकाउंट डिलीट कर दिया है। इस बात से नाराज फैंस मिस्टर फैसू के समर्थन में उतर आए हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर ‘वी सपोर्ट मिस्टर फैजू’ ‘वी आर विद यू टीम07’ जैसे हैशटैग को साझा कर रहे हैं। इसके अलावा मिस्टर फैजू फैन क्लब से जुड़े समर्थक उनके पुराने वीडियोज को भी शेयर कर रहे हैं। ऐसे में TikTok पर अकाउंट न होने के बावजूद भी मिस्टर फैजू ने वापसी की है।

मिस्टर फैजू के एक फैन ने ‘मेरी दोस्ती की बलाएं लो’ गाने पर Mr Faisu का वीडियो साझा किया है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो उनकी निंदा कर रहे हैं और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की भी मांग कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘सरकार के इस फैसले की प्रशंसा करते हैं। टीम07 और Mr Faisu को कड़ी से कड़ी सजा मिले।’

दूसरी ओर ट्विटर पर कई लोगों ने टिकटॉक बंद करने की भी मांग की है। एक यूजर ने ट्वीट किया है कि टिकटॉक किसी काम का नहीं है। इसके जरिए केवल Mr Faisu और एजाज खान जैसे लोग ही निकलकर बाहर आ रहे हैं। इसलिए इस ऐप को बंद कर देना चाहिए। आपको बता दें कि जेल में बंद एजाज खान ने भी टिकटॉक पर ही मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाने वाला वीडियो बनाया था।

वहीं TikTok अकाउंट सस्पेंड होने के बाद Mr Faisu इन दिनों लंदन में हैं। लंदन से ही Mr Faisu ने फैंस के लिए अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर साझा किए हैं। एक तस्वीर में वो जिम में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शर्टलेस तस्वीर साझा की है जिसको लाखों लोगों ने लाईक किया है और कई कमेंट्स भी आए हैं। फोटो की कैप्शन में Mr Faisu ने लिखा है कि सुबह इस तरह से उठना पूरा दिन अमेजिंग फील कराता है। पोस्टर में मिस्टर फैसू ने लंदन की अपनी लोकेशन भी शेयर की है। हालांकि ज्यादातर लोगों ने मिस्टर फैसू की तस्वीर पर नेगेटिव कमेंट्स ही किए हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)