साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बीते दिनों डीपफेक वीडियो के कारण काफी सुर्खियों में रही थीं। इसके बाद सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की तस्वीर के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। इसके अलावा कटरीना कैफ की एक तस्वीर को भी डीपफेक किया गया था।
वहीं डीपफेक का एक नया मामला सामने आया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इस नई तकनीक का शिकार हो गई हैं। काजोल का कपड़े बदलते हुए एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल यह भी एक डीपफेक वीडियो है जिसमें एक्ट्रेस के चेहरे का गलत इस्तेमाल किया गया है।
काजोल हुईं डीपफेक वीडियो का शिकार
सोशल मीडिया पर काजोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर एक्ट्रस को अश्लील तरीके से पेश किया गया है। वीडियो में काजोल को कपड़ो बदलते दिखाया गया है। काजोल के इस डीपफेक वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

हालांकि वेबसाइट बूम इंडिया ने इस फेक वीडियो की सच्चाई का पता लगाया है और इसका फैक्ट चेक भी किया है। बताया गया है कि ये असली वीडियो किसी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का है। ये वीडियो 5 जून को टिक टॉक पर अपलोड किया गया था। बता दें कि कियारा आडवाणी से लेकर दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, काजोल जैसी एक्ट्रेसेस को सेक्शुअल एक्ट्स में शामिल दिखाया गया है। कई बड़ी एक्ट्रेस के डीपफेक वीडियो बनाए गए हैं।
रश्मिका मंदाना मामले में पुलिस ने लिया एक्शन
बता दें कि रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो के बाद इस मामले की एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। मामले में दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों बिहार के किसी 19 साल के लड़के को अरेस्ट किया था और उससे पूछताछ की थी। वहीं बढ़ते डीपफेक वीडियो मामलों पर बॉलीवुड सेलेब्स ने चिंता जाहिर की थी।
काजोल वर्कफ्रंट
वहीं काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को हाल ही में वेब सीरीज द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा में देखा गया था। उन्हें लस्ट स्टोरीज 2 में भी देखा गया था। इन दोनों ही सीरीज में काजोल की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।