बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। उनकी बहन अमृता ने इसकी पुष्टि की है। एक दिन पहले ही मलाइका के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। फिलहाल दोनों होम क्वारनटीन हैं। सोशल मीडिया के जरिए फैन्स दोनों के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

मलाइका फिलहाल डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ को जज कर रही थीं। वो लंबे समय से इस शो के साथ जुड़ी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मलाइका के कॉविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद शो की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। जबकि शो के सभी कंटेस्टेंट्स और क्रू मेंबर्स की कोरोना जांच कराई जा रही है।

बता दें कि छैया-छैया फेम मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर तमाम खबरें आती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी काफ़ी एक्टिव रहती हैं। अपने ड्रेसिंग सेंस और वर्कआउट को लेकर मलाइका बेहद सजग रहती हैं। उनकी विडियोज़ और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जाते हैं।

मलाइका ने कई टीवी शोज़ में जज की भूमिका निभाई है। उन्हें इसी साल की शुरुआत में  ‘Mtv super model of the year’ के सीज़न 1 में जज की भूमिका में देखा गया। इसके अलावा वो इंडियाज गोट टैलेंट , नच बलिए, झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शोज़ में भी जज भी भूमिका में दिख चुकी हैं।

मलाइका (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर से पहले कई बॉलीवुड स्टार्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर उनके बेटे- बहू अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी कोरोना वायरस का संक्रमण झेल चुके हैं। हालांकि अभी वो बिल्कुल स्वस्थ हो गए हैं। बोनी कपूर के भी कई स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जबकि छोटे पर्दे के भी कई कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।