Prabhas Adipurush Box Office Collection Day 2: प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इसे बॉयकॉट और बैन करने की मांग कर रहे हैं। फिल्म में अमर्यादित भाषा और वीएफएक्स तक की लोग खूब आलोचना कर रहे हैं। यहां तक कि ‘रामायण’ के राम और लक्ष्मण ने भी फिल्म पर रिएक्शन दिया और इसे शर्मनाक बताया है।
कृति सेनन और प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है। इसने विवादों के बीच पहले दिन 140 करोड़ का कलेक्शन किया था। करीब 650 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिया था। मूवी ने इंडिया में 95 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही तेलुगू में 58.5 करोड़, हिंदी वर्जन ने 35 करोड़, तमिल में 70 लाख और मलयालम में 40 करोड़ का बिजनेस किया था।
इसके साथ ही अगर डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk के अनुसार, इसने दूसरे दिन 65 करोड़ का बिजनेस किया है। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 37 करोड़ और तेलुगू में 26 करोड़ का कलेक्शन रहा है। ऐसे में मूवी दो ही दिन में 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।
चौथी सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘आदिपुरुष’
‘आदिपुरुष’ इंडस्ट्री की चौथी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। टॉप थ्री में ‘आरआरआर’ (222 करोड़), ‘बाहुबली 2’ (214 करोड़) और ‘केजीएफ चैप्टर-2’ (164.5 करोड़) है। वहीं, शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने दुनियाभर में कुल 1000 करोड़ का कलेक्शन किया था। वो इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। ऐसे में लोगों की नजर इस पर है कि ‘आदिपुरुष’ 2023 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।
फिल्म के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर
‘आदिपुरुष’ को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। मामला दिल्ली हाइकोर्ट में पहुंच गया है। याचिकाकर्ता विष्णु गुप्ता ने कहा कि ‘जिस तरीके से फिल्म में भगवान राम, सीता माता, हनुमान और रावण को दिखाया गया है, उसका वर्णन महर्षि वाल्मीकि की रामायण और तुलसीदास की रामचरितमानस में नहीं दिखाया गया है। ‘आदिपुरुष’ की रामायण इनकी रामायण से एकदम विपरीत है। इस मूवी ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है।’
