टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उर्फी जावेद कई बार इतने ज्यादा बोल्ड वीडियो और फोटो शेयर कर देती हैं जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।
उर्फी कब किस चीज से अपने लिए ड्रेस बना लें, इस बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। उर्फी जावेद अकसर ही अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं।
जिसके लिए कभी तो उनकी तारीफ की जाती है, लेकिन ज्यादातर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना ही करना पड़ता है। लेकिन एक्ट्रेस को इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आ रहा है। जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
उर्फी का नया वीडियो आया सामने
उर्फी जावेद हाल ही में मुंबई में एक बेहद अजीब सी ड्रेस में स्पॉट हुई है। जिसमें उन्हें देख हर किसी की नजरें टिकी रह गईं। एक्ट्रेस ने वीडियो में पिंक कलर की बबलगम वाली ड्रेस पहनी हुई है। नीचे उन्होंने पिंक रंग की सॉक्स और हील्स डाल रखी है। उस जैकिट में दो आंखों जैसा भी कुछ लगा हुआ है,जो कि नीले रंग के।
वीडियो में आप देख पाएंगे की वह अपनी अजीबो-गरीब आउटफिट से जादू दिखा रही हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान कोरियन लुक कैरी किया हुआ था। उनका हेयरस्टाइल और मेकअप लुक काफी अलग था। उनके इस वीडियो के सामने आटे हैं वह फिर से ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं।
ट्रोल हुईं एक्ट्रेस
उर्फी जावेद के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ये क्या जोकर बनकर आ गई है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि’ कही फट मत जाना।’ एक और यूजर ने लिखा कि’ ऐसा आइडिया आते कहा से हैं।’