अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी क्रिश्चन तथा हिंदू रीति-रिवाज से हुई। 1 और 2 दिसंबर को हुई यह शादी काफी चर्चा में रही। शादी के बाद प्रियंका और निक जब सार्वजनिक स्थानों पर नजर आए तो उस वक्त भी यह जोड़ा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं। दरअसल क्रिश्चन रीति-रिवाज से हुई शादी में प्रियंका चोपड़ा ने जो वेडिंग गाउन पहना था लोग उसे लेकर ही अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं। 75 फीट लंबे इस गाउन को राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। यह गाउन हैंडक्राफ्टेड था।
प्रियंका चोपड़ा इस गाउन में बेहद खुबसूरत लग रही है। शादी की तस्वीरों में नजर आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा यह गाउन पहनी हुई हैं और यह गाउन इतना लंबा है कि इसे संभालने में भी कुछ लोग लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका का यह गाउन लोगों का ध्यान खींच रहा है। लोग इस गाउन को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
After the tallest statue, an Indian wears the longest wedding dress. Jai ho! #PriyankaChopra pic.twitter.com/KUEe61hENR
— Harsh Goenka (@hvgoenka) December 4, 2018
बता दें कि शादी के बाद बीते मंगलवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। इस रिसेप्शन में कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी लेकिन सबसे खास रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां पहुंचना। प्रधानमंत्री ने यहां दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। खबर यह भी है कि जल्दी ही प्रियंका चोपड़ा मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी देंगी जिसमें फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगेगा।