अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी चर्चित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह जैसे कलाकार भी हैं। तीस वर्षीय अभिनेत्री ने ट्वीट किया कि उन्होंने शूटिंग पूरी कर ली है।
यह फिल्म मराठा साम्राज्य के मराठा योद्धा पेशवा बाजी राव प्रथम और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की कहानी पर आधारित है।
बाजीराव की भूमिका रणवीर ने निभायी है। दीपिका ने मस्तानी की भूमिका निभायी है। प्रियंका बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में हैं।
यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। उसी दिन सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ भी प्रदर्शित होगी।