अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी अराध्या बच्चन का शुक्रवार 16 नवंबर को जन्मदिन था। इसी के साथ ही अमिताभ बच्चन की पोती अराध्या 7 साल की हो गई हैं। ऐसे में बच्चन परिवार ने अराध्या के जन्मदिन की खुशी में पार्टी का आयोजन किया। ये पार्टी शनिवार की रात रखी गई। इस पार्टी में फैमिली मेंबर्स के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अराध्या को विश करने पहुंचे। सेलेब्स अराध्या के बर्थडे पर अपने स्टार किड्स को भी लेकर आए।
पार्टी में बच्चन फैमिली में जया-अमिताभ, श्वेता मौजूद रहे। वहीं पार्टी में शिल्पा अपने बेटे विवान के साथ आईं, पार्टी में फराह खान अपने बच्चों के साथ देखी गईं वहीं बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान के बेटे अबराम भी आए हुए थे। सोशल मीडिया पर अराध्या के जन्मदिन की ये तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। अराध्या ने अपने बर्थडे पर लाइट पिंक/पीच कलर का फेरी फ्रॉक पहना हुआ था। ऐश्वर्या बच्चन भी अपनी बेटी से मैचिंग कपड़ों में नजर आईं। ऐश ने इस दौरान लाइट कलर का सूट पहना हुआ था। देखें तस्वीरें:-
अराध्या की बर्थडे पार्टी में उनके ढेरों फ्रेंड्स आए। ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी अराध्या 7 साल की हो गई हैं।
अराध्या और उनके बर्थडे केक के साथ ऐश्वर्या-अभिषेक पोज करते हुए।
मॉम ऐश्वर्या के साथ अराध्या बच्चन
अराध्या को उनके जन्मदिन पर बहुत सारे दोस्त विश करने आए।
अराध्या का बर्थडे केक और उसके आसपास खड़े बच्चे।
अराध्या और विवान अपनी मॉम ऐश्वर्या और शिल्पा के साथ
शिल्पा शेट्टी और बेटे विवान बिग बी के साथ
ऐश्वर्या राय बच्चन और अराध्या अपने फ्रेंड्स के साथ फोटो खिंचवाते हुए। (फोटोसोर्स इंस्टा.)
ईशा देओल अपने पति और बच्चे के साथ अराध्या के जन्मदिन पर आईं।
अक्षयक कुमार की बेटी नितारा कुमार
अपने बच्चों संग अराध्या की बर्थडे पार्टी अटेंड करने आईं बी-टाउन की मॉमज
शाहरुख खान के बेटे अबराम
अबराम को मिलते हुए अमिताब बच्चन और श्वेता
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी अराध्या के साथ