बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम’ का हाल ही में सीजन 3 का पार्ट-2 रिलीज किया गया। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया गया है। वेब सीरीज में जहां बॉबी देओल ने अपने अभिनय से सारी लाइमलाइट चुराई वहीं, भोपा स्वामी, बबिता और पम्मी जैसे किरदारों को भी लोगों ने खूब पसंद किया। पम्मी पहलवान के किरदार में एक्ट्रेस अदिति पोहनकर नजर आईं और बबिता भाभी के रोल में त्रिधा चौधरी ने कमाल का काम किया है। सीजन 3 के पार्ट 2 में पम्मी (अदिति) और बॉबी देओल के साथ भोपा स्वामी के बीच काफी इंटेंस सीन्स देखने के लिए मिले हैं, जो काफी चर्चा में रहे। ऐसे में अब अदिति ने खुलासा किया कि वो एक बार छेड़छाड़ का शिकार हो गई थीं। एक लड़के ने उनकी ब्रेस्ट पकड़ ली थी। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

अदिति पोहनकर ने हाल ही में हुटरफ्लाई से बात की और इस दौरान उन्होंने अपने साथ स्कूल के दिनों में हुई छेड़छाड़ के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो 11वीं क्लास में थीं तो मुंबई की लोकल ट्रेन में ट्रैवल कर रही थीं। उस समय एक दिन एक लड़के ने फीमेल कोच में आकर उनके साथ छेड़छाड़ की थी और जब उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की तो महिला कॉन्स्टेबल ने इस पर अजीब सा रिएक्शन दिया जैसे कि वो खुद दोषी हों और कुछ हुआ ही नहीं।

पुलिस ने घटना को सुन दिया ऐसा रिएक्शन

अदिति उस घटना को लेकर बताती हैं कि वो 11वीं क्लास में थीं और फीमेल कोच में ट्रैवल करती थीं। फीमेल कोच में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को इजाजत थी, जो स्कूल की यूनिफॉर्म में होते थे। इसी बीच एक दिन एक लड़का खड़ा था और जैसे ही ट्रेन स्टेशन से चली और दादर ही पार किया होगा उसने उनकी ब्रेस्ट पकड़ ली। अदिति ने बताया कि जब अगला स्टेशन आया तो वो उतर गईं और पुलिस के पास गईं। पुलिस को पूरी घटना के बारे मे बताया तो सामने से जवाब आया कि कुछ ज्यादा हुआ है? इस पर अदिति शॉक्ड थीं और उन्होंने कहा था कि ज्यादा क्या? उसने उनको मेंटली परेशान किया है।

अदिति ने पकड़ी लड़के की कॉलर

इसके बाद अदिति ने बताया कि जब वो एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ वहां पहुंचीं तो लड़का वहीं खड़ा था और वो दूसरी महिला के साथ ऐसा ही कुछ फिर से करने की फिराक में था। उसके बारे में पुलिस को बताया तो महिला कॉन्स्टेबल ने एक्ट्रेस से घटना का सबूत मांगा। इस पर अदिति ने महिला पुलिस से कहा कि वो उनको बता रही हैं कि उसने उनके साथ क्या किया है और वो झूठ क्यों बोलेंगी? फिर महिला कॉन्स्टेबल ने उस लड़के से इसके बारे में पूछा तो उसने साफ मना कर दिया तो इस पर ‘पम्मी’ उस पर जोर से चिल्लाईं और वो डर गया था। क्योंकि एक्ट्रेस लड़के से 2-3 साल की बड़ी थीं। उसे मारने का इशारा किया तो उसने सॉरी कह दिया। अदिति ने लड़के की कॉलर पकड़ ली थी। तभी उसने मुंह खोला।

OTT Adda: ओटीटी पर निपटा डालें राजपाल यादव की ये 5 बेस्ट कॉमेडी फिल्में, हंस-हंसकर हो जाएगा पेट दर्द