टीवी एक्टर राम कपूर ने हाल ही में कहा था कि टीवी इंडस्ट्री के कुछ सितारे इतने सफल हो चुके हैं कि इनकी चार पीढ़ियां बिना चिंता के जी सकती हैं, इस लिस्ट में उन्होंने साक्षी तंवर और रोनित रॉय का नाम गिनाया था। लेकिन एक और टीवी एक्ट्रेस है जिसने करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़कर बिल्कुल अलग रास्ता चुना और आज 1200 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी। वो कोई और नहीं बल्कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस आश्का गोराडिया हैं।
आश्का का टीवी करियर
आश्का ने साल 2002 में शो ‘अचानक 37 साल बाद’ से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘भाभी’, ‘तुम बिन जाऊं कहां’ जैसे शोज़ में काम किया। लेकिन 2003 में एकता कपूर के शो ‘कुसुम’ से वो घर-घर में पहचानी जाने लगीं। फिर वो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘सिंदूर तेरे नाम का’, ‘नागिन’ जैसे पॉपुलर शोज़ में भी नजर आईं।
आश्का ने सिर्फ फिक्शन ही नहीं रियलिटी शोज़ में भी हिस्सा लिया है, वो बिग बॉस 6, झलक दिखला जा 4, नच बलिए 8 और खतरों के खिलाड़ी 4 में नजर आ चुकी हैं। आश्का को आखिरी बार साल 2019 में टीवी शो ‘डायन’ और रियलिटी शो ‘किचन चैंपियन 5’ में देखा गया था। 2021 में उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया, जिससे वो अपने बिजनेस को पूरा टाइम दे सकें।
एक्टिंग छोड़ने से एक साल पहले यानी 2018 में, आश्का ने ‘रेने कॉस्मेटिक्स’ (Renee Cosmetics) लॉन्च किया। उन्होंने इसे प्रियांक शाह और आशुतोष वलानी के साथ मिलकर शुरू किया, ये वही लोग हैं जिन्होंने Beardo (पुरुषों की ग्रूमिंग ब्रांड) बनाई थी।
आश्का ने कहा:
“सालों तक कैमरे के सामने रहने से मुझे मेकअप की गहरी समझ मिली। मेरा मानना है कि मेकअप किसी इंसान को ट्रांसफॉर्म कर सकता है। इसी जुनून से मैंने RENÉE ब्रांड शुरू किया।”
₹50 लाख से ₹1,200 करोड़ तक
रेने की शुरुआत सिर्फ ₹50 लाख से हुई थी और ये एक डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड था, जो शुरुआत में सिर्फ ऑनलाइन बिका। Amazon, Flipkart, Nykaa, Myntra पर प्रोडक्ट्स बिकने लगे। फिर धीरे-धीरे ब्रांड ने ऑफलाइन भी विस्तार किया।
टियर 1 और टियर 2 शहरों की महिलाओं को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट्स की कीमत तय की गई। इसी स्ट्रैटेजी की वजह से रेने Lakmé, Maybelline, MyGlamm, Sugar जैसे बड़े ब्रांड्स को टक्कर देने लगा। पहले दो साल में ही ब्रांड ने ₹100 करोड़ की कमाई कर ली।
‘अपनी गंदी भाषा…’ एल्विश यादव के ‘फैंस’ को दिव्यांका त्रिपाठी ने लगाई लताड़- मेरे अंदर का सिस्टम…
नेट वर्थ और ब्रांड वैल्यू
साल 2024 में, रेने कॉस्मेटिक्स की वैल्यू ₹1,200 से ₹1,400 करोड़ तक आंकी गई, जब कंपनी ने ₹100 करोड़ की फंडिंग जुटाई।
23 साल की उम्र में खरीदा था घर
आश्का ने शेयर किया कि वो 16 साल की उम्र में गुजरात से मुंबई आई थीं। शुरुआत में पेइंग गेस्ट और फिर किराये के घर में रहीं। मगर बाद में उन्होंने अपना घर खरीदा, आश्का ने कहा:
“23 साल की उम्र में मैंने मुंबई में खुद का घर खरीदा, जो मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।”
‘जागी ए बाबा’, सावन में छाया पवन सिंह का भोजपुरी गाना, गूंजा बोल बम का नारा
अब परिवार के साथ गोवा में रहती हैं आश्का
आश्का ने साल 2017 में अमेरिकन बॉयफ्रेंड ब्रेंट गोबल से शादी की। 2019 में दोनों ने गोवा शिफ्ट किया। ब्रेंट वहाँ योगा स्टूडियो चलाते हैं। कपल ने 2023 में बेटे का स्वागत किया। आश्का अब अपने परिवार के साथ गोवा में ही रहती हैं।