Aamir Khan With Girlfriend Gauri Spratt: फेमस फिल्म निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को निधन हो गया। उन्होंने 90 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 3 मई शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान ओरी, वीर पहाड़िया, रानी मुखर्जी समेत बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हस्तियां दुख की इस घड़ी में कपूर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। वहीं, बीती रात करिश्मा  कपूर, करीना कपूर और आमिर खान भी अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अनिल कपूर के घर पहुंचे। सोशल मीडिया पर अब उनके वीडियो सामने आए हैं।

मेट गाला 2025: शाहरुख खान का सपना होने जा रहा सच, डेब्यू से पहले पहुंचे अमेरिका, VIDEO VIRAL

गर्लफ्रेंड संग पहुंचे आमिर खान

अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर के निधन की खबर मिलते ही कई फिल्मी सितारे एक्टर के आवास पर पहुंचे। वरिंदर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शनिवार शाम आमिर खान भी अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अनिल कपूर और बोनी कपूर से मिलते हुए नजर आए और उन्हें सांत्वना दी। यहां तक कि गौरी ने भी बोनी से मुलाकात की।

करीना-करिश्मा भी पहुंची अनिल के घर

वहीं, एक वीडियो में करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी अनिल कपूर के घर पहुंचते हुए नजर आ रही हैं। दोनों बहनें कपूर परिवार को सांत्वना देने पहुंची थीं।  वहीं, एक्ट्रेस के पिता रणधीर कपूर भी एक्टर के घर पहुंचे थे। बता दें कि अनिल कपूर की मां निर्मल पिछले काफी समय से बीमार थीं और मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

शिखर पहाड़िया भी रहे जान्हवी के साथ

इस मुश्किल घड़ी में शिखर पहाड़िया भी जान्हवी कपूर के साथ खड़े रहे। दादी के निधन की खबर मिलने के बाद से ही वह कपूर परिवार के साथ थे। बता दें कि शिखर, जान्हवी के बॉयफ्रेंड हैं और दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

दादी को अंतिम विदाई देते हुए इमोशनल हुईं सोनम कपूर, जान्हवी कपूर को संभालते दिखे शिखर पहाड़िया