बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और फातिमा सना शेख ने साल 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ में साथ काम किया। फिल्म में फातिमा आमिर की ऑनस्क्रीन बेटी बनी थीं। इसके बाद दोनों ने साथ में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में काम किया। आमिर और फातिमा की क्लोजनेस को लेकर अक्सर कई बातें बनती रही हैं। दोनों की नजदीकियों की अफवाहें लंबे समय से हैं। इनकी शादी को लेकर भी कयास लगाए जाते रहे हैं। 

हालांकि आमिर और फातिमा की ओर से ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया। लेकिन दोनों कई बार साथ में स्पॉट होते हैं, फातिमा भी आमिर के घर के हर इवेंट में मौजूद होती हैं। वहीं अब हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें फातिमा सना शेख और आमिर खान एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

आमिर खान ने फातिमा सना शेख के साथ खेला पिकलबॉल

आमिर खान और फातिमा का जो वीडियो सामने आया है। उसमें दोनों पिकलबॉल स्पोर्ट्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रेड टीशर्ट और ब्लैक पैंट पहने आमिर खान बहुत एनर्जी के साथ गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, फातिमा ग्रे टी शर्ट और ब्लैक शार्ट्स में नजर आ रही हैं। दोनों के बीच जबदस्त बॉन्डिंग देखने केा मिल रही है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि आमिर और फातिमा एक दूसरे के साथ को काफी एंजॉय करते दिख रहे हैं।

कमेंट सेक्शन में लोगों ने किया ट्रोल

फातिमा और आमिर खान के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। सोनिया नाम की यूजर ने लिखा कि ‘मम्मी नंबर 3 आने वाली हैं।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘आमिर को अब अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकार कर लेना चाहिए।’

एक ने पूछा है कि ‘आपने अपना रिश्ता कंर्फम कर दिया है।’ रविकांत नाम के यूजर ने लिखा कि ‘अब कोई यहां उनकी प्राइवेसी में दखल देने के बारे में बात नहीं करेगा?’ एक यूजर ने लिखा कि ‘पहले ये एक फिल्म में उसका पिता बना, फिर दूसरी में उसका बॉयफ्रेंड और अब रियल लाइफ में भी? इनका बेटा और बेटी भी इसी लड़की की उम्र के हैं।’