राज कपूर के नाती और करीना-करिश्मा कपूर के कजिन आदर जैन (Aadar Jain) अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पहले वो एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट करने की वजह से हेडलाइन्स में थे लेकिन, किसी कारणवस दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस रिश्ते को खत्म करने के बाद आदर जैन ने अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) से सगाई कर ली और सभी को शॉक्ड कर दिया था। ऐसे में अब इनकी शादी की डेट भी सामने आ गई हैं और उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में बीते दिन ही उनकी मेहंदी सेरेमनी थी, जिसमें शशि कपूर के बेटों-करण और कुणाल कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट जैसे सितारों ने शिरकत की और सारी लाइमलाइट ही चुरा ली।

आदर जैन और अलेखा आडवाणी की मेहंदी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लाइमलाइट में रहे। इस दौरान एक्ट्रेस कुछ ऐसे तैयार हुई थीं कि वो इस पार्टी में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन गईं। दरअसल, देवर आदर जैन की मेहंदी में आलिया को शरारा स्टाइल येलो कलर की ड्रेस में देखा गया, जिस पर मोतियों से हैवी वर्क किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी ईयरिंग्स और न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। इस बीच जो उनके लुक में देखने लायक था वो थी उनकी चोटी। एक्ट्रेस की चोटी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा था। पार्टी में आलिया के साथ उनकी मां सोनी राजदान भी पहुंची थीं और दोनों ने रणबीर कपूर के साथ एक फ्रेम में पोज भी दिया।

करिश्मा-करीना का भी लुक हुआ वायरल

आदर और अलेखा की मेहंदी में ना केवल आलिया भट्ट ने लाइमलाइट चुराई बल्कि करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने भी सिस्टर गोल दिया और अपने लुक से चर्चा में रहीं। मेहंदी सेरेमनी से उनकी फोटोज भी सामने आई है, जिसमें उन्हें सिंप्लिसिटी में देखा जा सकता है और इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। दोनों बहनों ने एक साथ एक ही फ्रेम में पोज भी दिया।

मेहंदी में ये स्टार्स भी पहुंचे

इसके साथ ही पार्टी में नीतू कपूर बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ पहुंचीं। इस बीच उन्हें एक ही फ्रेम में देखा गया। जहां नीतू कपूर को ग्रीन कलर के सलवार सूट में एथेनिक लुक में देखा गया। वहां लहंगे में रिद्धिमा कपूर भी किसी से कम नहीं लग रही थीं। इतना ही नहीं, इनकी मेहंदी में अन्य सेलेब्स ने भी शिरकत की थी। इसमें टीना अंबानी, जया बच्चन और रितेश सिद्धवानी जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। मेहंदी में शशि कपूर के बेटे करण और कुणाल कपूर भी पहुंचे थे। उनके साथ शशि कपूर के पोते जहान कपूर भी थे। उन्होंने हाल ही सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ से एक्टिंग डेब्यू किया है।

आदर जैन के परिवार से शशि कपूर की फैमिली का रिश्ता

अब अगर बात की जाए शशि कपूर और आदर जैन के फैमिली के रिश्ते के बारे में तो आदर, रीमा जैन के बेटे हैं और रीमा, शशि कपूर की बहन। इस नाते से शशि, आदर के मामा हुए। वहीं, एक्टर के बेटे करण और कुणाल रिश्ते में आदर जैन के भाई हुए।

OTT Adda: क्राइम- थ्रिलर के शौकीन हैं तो Netflix पर निपटा लें ‘रेखाचित्रम’ और ‘ब्लैक वारंट’, मगर भूलकर भी ना देखें ये मूवी नहीं आएगी नींद