बॉलीवुड के जाने-माने प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह को कौन नहीं जानता। सिंगर के गाने उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं। अरिजीत का लगभग हर गाना सुपरहिट ही होता है। अरिजीत सिंह को उनके गानों के अलावा सादगी के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा वह अपने स्वभाव के लिए चर्चित हैं। सिंगर अब हाल ही सिंगर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने फैंस पर भड़कते नजर आ रहे हैं।
दरअसल हाल ही में सिंगर का एक सामने आया है, जिसे एक फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार सिंगर सिंगर की कार का पीछा कर रहे हैं, इसके बाद वह एक जगह रुकते हैं और सिंगर की कार शीशा खटखटाते हैं। बाइक सवार सिंगर का फैन उनके साथ एक तस्वीर क्लिक करवाने के लिए ऐसा कर रहा था।
अरिजीत सिंह ने लगाई शख्स की क्लास
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि शख्स द्वारा सिंगर की कार का शीशा खटखटाने के बाद अरिजीत सिंह शीशा नीचे करके कहते हैं कि “क्या तुम जानते हो, कितनी बार तुमने हॉर्न बजाया है। इस तरह से तुम किसे परेशान कर रहे हो। मुझे या फिर सड़क पर जा रहे बाकी लोगों को? और आप ऐसा सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आप मुझसे मिलना चाहते हैं, क्या इससे आपको दूसरों को परेशान करने का अधिकार मिल जाता है।”

इस दौरान अरिजीत सिंह काफी गुस्से में नजर आए। हालांकि सिंगर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। अरितीज सिंह ने अपने फैंस से कहा कि “आप एक तस्वीर क्लिक करना चाहते हैं? आपने यह सब सिर्फ एक फोटो के लिए किया, है ना? अपना फोटो लें। लेकिन इस तरह हॉर्न न बजाएं।” अरिजीत सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
अरिजीत सिंह ने इस गाने से की थी शुरूआत
बता दें अरिजीत का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में साल 1987 में हुआ था। उनके पिता का नाम कक्कड़ सिंह था। वह सिख थे, जबकि उनकी मां अदिति बंगाली थीं। संगीत का शौक अरिजीत को बचपन में ही हो गया था। अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 2011 में आई फिल्म मर्डर से की थी। इस फिल्म से उनका खाना ‘फिर मोहब्बत’काफी पसंद किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरिजीत एक गाने के लिए 10 से 12 लाख रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह कॉन्सर्ट के लिए भी मोटी फीस वसूलते हैं। जानकारी के मुताबिक शोज के लिए वह एक से डेढ़ करोड़ चार्ज करते हैं। उनकी नेट वर्थ की बात करें तो यह 70 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है।