कोरोना संक्रमण के कारण 94वें अकादमी अवॉर्ड्स को तीन साल से स्थगित किया जा रहा था। जो आखिरकार 27 मार्च को होने जा रहा है। घोषणा साल की शुरुआत में ही कर दी गई थी। ऑस्कर इवेंट का प्री इवेंट हो चुका है। जिसे ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट किया। ये प्री-इवेंट पार्टी बेवर्ली हिल्स में हुई।
प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान काले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनका ये देसी लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं। मां बनने के बाद प्रियंका पहली बार किसी बड़े इवेंट का हिस्सा बनी हैं। कुछ महीने पहले ही प्रियंका और निक सेरोगेसी से माता-पिता बने हैं।
अमेरिका में होगा अवॉर्ड्स: 94वें अकादमी अवॉर्ड्स अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होने वाला है। इस अवॉर्ड शो में कई सितारे शिरकत करने वाले हैं। इस बार 23 कैटेगरी में कई फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी की फाइनल लिस्ट में भारतीय डॉक्यूमेंट्री ‘राइटिंग विद फायर’का नाम भी शामिल है।
बता दें कि इस बार ऑस्कर अवॉर्ड में भेजने के लिए शूजीत सरकार की ‘सरदार उधम’, विद्या बालन की ‘शेरनी’, फरहान अख्तर की ‘तूफान’, कप्तान विक्रम बत्रा की बायोपिक ‘शेरशाह’, पंकज त्रिपाठी की ‘कागज’ समेत 14 फिल्में शॉर्टलिस्ट की गई हैं। जिनमें मराठी फिल्म ‘आटा वेल ज़ाली’, ‘करखानिसांची वारी’ और ‘गोदावरी’, असमिया फिल्म ब्रिज, गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ और गोजरी फिल्म ‘लैला और सत्गीत’ भी शामिल हैं।
अब तक कोई भी भारतीय फिल्म ऑस्कर नहीं जीता है। हालांकि साल 2001 में आमिर खान स्टारर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म “लगान” सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर की लिस्ट में टॉप पांच फिल्मों में से एक ती। इसके अलावा साल 1958 में ‘मदर इंडिया’ और साल 1989 में ‘सलाम बॉम्बे’ टॉप पांच में रह चुके हैं।
इन चैनल पर होगा प्रसारण: 94वें अकादमी अवॉर्ड्स को स्टार वर्ल्ड और स्टार मूवीज पर स्ट्रीम किया जाएगा। भारत में सोमवार यानी 28 मार्च की सुबह 6 बजे से इसे टीवी पर देखा जा सकता है। हालांकि अमेरिका में 27 मार्च रात 8 बजे इसे कुछ वेबसाइट्स पर लाइव कर दिया जाएगा।