योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में आज (19 मार्च को) पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। योगी प्रदेश में भाजपा के चौथे सीएम बने हैं। लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केन्द्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे। इनके अलावा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, नारायण दत्त तिवारी भी मौजूद थे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बने। राज्यपाल राम नाईक ने केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिंह चौहान, धर्मपाल सिंह, रमापति शास्त्री, जयप्रताप सिंह, ओमप्रकाश राजभर, चेतन शर्मा, सिद्धार्थ सिंह को मंत्री बनाया गया है।
इनके अलावा अनुपमा जायसवाल, सुरेश राणा, उपेंद्र तिवारी, डॉ. महेंद्र सिंह, धर्म सिंह सैनी, स्वतंत्र देव सिंह, उपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर और स्वाति सिंह को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। इनके साथ ही 13 को राज्यमंत्री बनाया गया है।
यहां देखें समारोह का लाइव कवरेज-
शपथ ग्रहण के Updates देखिए:
3.41 PM: सुरेश पासी ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। अमेठी की जगदीशपुर सीट से पहली बार विधायक बने हैं। ये दलित समुदाय से आते हैं। इन्होंने कांग्रेस के धोबी समुदाय को हराया है।
3.39 PM: संदीप सिंह ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। ये कल्याण सिंह के नाती हैं। इन्होंने अलीगढ़ की अतरौली सीट से चुनाव जीता है। ये ओबीसी के लोधी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। ये पहली बार विधायक बने हैं।
3.37 PM: मनोहर लाल पंथ ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। ये ललितपुर के महरौनी सीट से विधायक हैं। बुंदेलखंड इलाके से आते हैं।
3.35 PM: बलदेव सिंह ओलख ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। ये सिख समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इन्होंने रामपुर की बिलासपुर सीट से चुनाव जीता है।
3.34 PM: गिरीश यादव ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। ये जौनपुर सदर से विधायक हैं। ये योगी कैबिनेट में एकमात्र यादव हैं।
3.32 PM: भाजपा के प्रवक्ता मोहसिन रजा ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। ये पूर्व रणजी खिलाड़ी हैं। योगी सरकार में एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं। ये अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
Former cricketer Mohsin Raza sworn in as Minister of State in #YogiAdityanath led Uttar Pradesh Government. pic.twitter.com/ACeV2WwO79
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 19, 2017
3.30 PM: नीलकंठ तिवारी ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। ये वाराणसी दक्षिण सीट से विधायक हैं। इनके दादा श्यामदेव राय चौधरी की टिकट काटकर इन्हें दिया गया था। ये पहली बार विधायक बने हैं।
3.28 PM: रणवेंद्र प्रताप सिंह ने ली राज्य मंत्री के तौर पर शपथ। राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सिंह फतेहपुर के हुसैनगंज सीट से विधायक है।
3.26 PM: अतुल गर्ग ने ली राज्य मंत्री के तौर पर शपथ। ये बनिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
3.25 PM: जय कुमार सिंह जैकी ने ली राज्य मंत्री के तौर पर शपथ। ये अपना दल कोटे से मंत्री बने हैं। ये एक कुर्मी नेता हैं। जहानाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं।
3.23 PM: अर्चना पांडे ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। कन्नौज की छिबरा सीट से विधायक हैं और पार्टी का ब्राहम्ण चेहरा हैं।
3.21 PM: जय प्रकाश निषाद ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। ये मल्लाह समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। ये देवरिया के रुद्रपुर से विधायक हैं।
3.19 PM: गुलाब देवी ने राज्य मंत्री की शपथ ली है। ये दलित समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और इन्होंने कांग्रेस की विमलेश कुमारी को चंदौसी सीट से हराया है। कल्याण सिंह सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।
Anil Rajbhar, Swati Singh take oath as Ministers of State (Independent) in Uttar Pradesh Government. pic.twitter.com/zrnjHGnpex
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 19, 2017
3.18 PM: अब राज्य मंत्री लेंगे शपथ।
3.16 PM: स्वाति सिंह ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी हैं। दयाशंकर सिंह को मायावती के खिलाफ अपशब्द बोलने पर पार्टी से निकाल दिया गया था। जिन्हें बाद में चुनाव नतीजों के बाद पार्टी में वापस शामिल कर लिया गया। दयाशंकर सिंह की स्वाति सिंह को टिकट दे दिया गया था।
Suresh Rana, Upendra Tiwari & Mahendra Singh take oath as Ministers of State (Independent) in Uttar Pradesh Government. pic.twitter.com/JUBERSyCxp
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 19, 2017
3.15 PM: अनिल सिंह राजभर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। पश्चिमी यूपी से आते हैं। सीपीआई और बसपा से होते हुए भाजपा पहुंचे हैं।
3.14 PM: धर्म सिंह सैनी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। ये बसपा छोड़कर भाजपा में आए हैं। ये चौथी बार विधायक बने हैं। ये सहारनपुर की नकुड़ सीट से विधायक हैं। इन्होंने इमरान मसूद को हराया है। यूपी के पहले भी मंत्री रह चुके हैं।
3.11 PM: भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। 1990 से भाजपा के साथ जुड़े रहे हैं। पश्चिमी यूपी के जाट समुदाय से ताल्लुक रखने वाले चौधरी मुरादाबाद के रहने वाले हैं। ये विधान परिषद के सदस्य हैं।
3.10 PM: स्वतंत्र देव सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। इनका नाम सीएम की रेस में भी था। ये ओबीसी की कुर्मी जाति से ताल्लुक रखते हैं। आरएसएस के साथ भी जुड़े रहे हैं। ये अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं है।
3.08 PM: डॉ. महेंद्र सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। ये यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं। असम भाजपा के प्रभारी हैं।
3.06 PM: उपेंद्र तिवारी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। बलिया की फेफना सीट से विधायक हैं। पार्टी के भूमिहार चेहरा हैं और इन्होंने दूसरी बार चुनाव जीता है। सपा के ताकतवर नेता अंबिका चौधरी को हराया है।
3.04 PM: सुरेश राणा ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ। भाजपा में कट्टर हिंदूवादी छवि के नेता है। मुजफ्फरनगर के थाना भवन से विधायक हैं। राजपूत ताल्लुक रखते हैं। इनका 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में भी नाम आया था।
Anupama Jaiswal sworn in as Minister of State (Independent) in Uttar Pradesh Government, oath administered by Governor Ram Naik. pic.twitter.com/hgiYDaRu6p
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 19, 2017
3.02 PM: अनुपमा जायसवाल ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली। तराई इलाके से आती हैं और बनिया समुदाय से ताल्लुक रखती हैं।
3.00 PM नंद कुमार गुप्ता नंदी ने मंत्री पद की शपथ ली। इलाहाबाद साउथ से विधायक हैं। इनकी बाहुबली नेता की छवि है। बनिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
2.58 PM: आशुतोष टंडन ने ली मंत्री पद की शपथ। लखनऊ उतर से विधायक हैं। लालजी टंडन के बेटे हैं।
Siddharth Nath Singh, Mukut Bihari Verma and Ashutosh Tandon sworn in as Cabinet Ministers in the Uttar Pradesh Government pic.twitter.com/wHxan9EwCV
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 19, 2017
2.57 PM: मुकुट बिहारी वर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ। दूसरी बार कैसरगंज से विधायक बने हैं।
2.56 PM: सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। ये पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के नाती हैं। ये इलाहाबाद वेस्ट से विधायक चुने गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।
2.54 PM: राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। प्रतापगढ़ के पट्टी सीट से विधायक बने हैं। ये चौथी बार विधानसभा पहुंचे हैं। राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
2.52 PM: श्रीकांत शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। मथुरा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।
2.50 PM: चेतन चौहान ने मंत्री पद की शपथ ली है। पूर्व क्रिकेटर चौहान अमरोहा के नौगांव सादत से विधायक चुने गए हैं। दो बार अमरोहा से सांसद रह चुके हैं।
2.49 PM: लक्ष्मी नारायण चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ, मथुरा की छाता विधानसभा सीट से विधायक हैं। पहले भी मंत्री रह चुके हैं। बसपा छोड़कर भाजपा में आए हैं।
2.48 PM: बृजेश पाठक ने ली मंत्री पद की शपथ। बाहुबली छवि के माने जाते हैं और बसपा के दो बार सांसद रह चुके हैं। लखनऊ मध्य से विधायक चुने गए हैं।
Satyadev Pachauri, Ramapati Shastri & Jay Pratap Singh take oath as cabinet ministers of #UttarPradesh government. pic.twitter.com/GDOip7zEDr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 19, 2017
2.45 PM: ओमप्रकाश राजभर ने ली मंत्री पद की शपथ। गाजीपुर की जहूराबाद से विधायक चुने गए हैं। सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं। पूर्वांचल में इनका अच्छा प्रभाव माना जाता है। इनके प्रभाव की वजह से भाजपा को चुनावी फायदा पहुंचा है।
2.43 PM: जय प्रताप सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ।
2.41 PM: रमापति शास्त्री ने ली मंत्री पद की शपथ। कल्याण सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। गोंडा के मनकापुर से विधायक हैं। दलित समुदाय से संबंध रखते हैं।
2.40 PM: सत्यदेव पचौरी ने ली मंत्री पद की शपथ। कानपुर के गोविंद नगर से तीसरी बार चुने गए हैं विधायक। ब्राह्मण समुदाय से आते हैं।
2.39 PM: एसपी सिंह बघेल ने ली मंत्री पद की शपथ।
2.37 PM: धर्मपाल सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। आंवला सीट से विधायक हैं। पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखते हैं। राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं।
2.37 PM: दारा सिंह चौहान ने मंत्री पद की शपथ ली। मऊ की मधुबन सीट से चुने गए हैं विधायक। पूर्व सांसद हैं। 2015 में बसपा छोड़कर सपा में आ गए और अब भाजपा के साथ जुड़ गए।
2.36 PM: रीता बहुगुणा जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। ये लखनऊ कैंट से विधायक चुनी गई हैं। चुनाव से पहले ये कांग्रेस के साथ थीं। लंबे समय तक कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। इनके पिता हेमवती नंदन बहुगुणा भी यूपी के सीएम रह चुके हैं।
2.34 PM: राजेश अग्रवाल ने मंत्री पद से ली शपथ, बरेली कैंट से चुने गए हैं विधायक। योगी आदित्यनाथ के करीबी बताए जाते हैं।
2.32 PM: सतीश महाना ने ली मंत्री पद की शपथ, ये कानपुर से सातवीं बार विधायक बने हैं। कल्याण सिंह की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
2.29 PM: स्वामी प्रसाद मौर्य ने ली मंत्री पद की शपथ। चुनाव के पहले बसपा छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल। कुशीनगर की पडरौना सीट से विधायक चुने गए हैं।
2.27 PM: सूर्य प्रताप शाही और सुरेश खन्ना ने ली मंत्री पद की शपथ।
Keshav Prasad Maurya takes oath as Deputy Chief Minister of Uttar Pradesh. pic.twitter.com/buO161ZPCg
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 19, 2017
2.22 PM: यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
2.20 PM: योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सीएम पद की शपथ ली। आदित्यनाथ यूपी के 21वें सीएम बने हैं।
2.15 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंच पर पहुंच गए हैं।
2.14 PM: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी मंच पर पहुंच गए हैं।
2.10 PM: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंच पर पहुंच गए हैं।
Amit Shah,Nitin Gadkari,Mulayam Yadav,Uma Bharti arrive at Lucknow's Smriti Upvan to attend swearing in ceremony of #YogiAdityanath as UP CM pic.twitter.com/db8iXomNtf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 19, 2017
2.04 PM: पीएम मोदी एयरपोर्ट पर पहुंचे, जल्द ही समारोह स्थल पहुंचेंगे।
PM Narendra Modi arrives at Lucknow airport to attend swearing in ceremony of #YogiAdityanath as UP CM. pic.twitter.com/xXnuXQL3Jk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 19, 2017
13.53pm: फिल्म पद्मावती का विरोध करने वाले करणी सेना के प्रमुख लोकेन्द्र सिंह भी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे
13.50 pm: यूपी के पूर्व सीएम एनडी तिवारी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे
13.48pm: शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव</p>
Akhilesh Yadav arrives at Lucknow's Smriti Upvan to attend swearing in ceremony of #YogiAdityanath as UP CM. pic.twitter.com/oSaYY1ZVeO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 19, 2017
13.45pm: बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी का बयान, योगी के शासन काल में मुसलमानों को कोई ख़तरा नहीं
13.40 pm: आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू, रवि शंकर प्रसाद और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे, मुलायम सिंह यादव भी हैं मौजूद
13.25 pm: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
13.20 pm: डिप्टी सीएम के लिए चयनित दिनेश शर्मा का बयान, बीजेपी सारे चुनावी वादे पूरा करेगी, विपक्ष राज्य के विकास में सहयोग करें
12.55 pm: गेस्ट हाउस से निकले योगी आदित्यनाथ, लखनऊ एयरपोर्ट की ओर हुए रवाना, पीएम नरेन्द्र मोदी की करेंगे आगवानी
11.45 am: योगी जी ने मुझसे खुल कर दो डिप्टी सीएम के लिए कहा, तीनों लोग मिलकर यूपी के लिए बेहतरीन तिकड़ी बनेंगे-वेंकैया नायडु
11.40 am : योगी जी एक ईमानदार व्यक्ति हैं, उनकी निष्ठा पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है, पांच बार एक ही सीट से जीतना भी आसान बात नहीं है- वेंकैया नायडु
https://youtu.be/nVZD0IUGOPI
11.30 am: केशव प्रसाद मौर्य का बयान, उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को डरने की ज़रुरत नहीं
11.10 am: योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण से पहले गोरखपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मनाया जश्न
11.00 am: योगी आदित्यनाथ के साथ 44 मंत्री ले सकते हैं शपथ (टीवी रिपोर्ट्स)
10.40 am: सीएम बनने के बाद शाम 5 बजे योगी आदित्यनाथ की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक
10.30 am: योगी जी विकास और राष्ट्रवाद को साथ लेकर चलेंगे, और वामपंथियों के गाल पर ये सबसे बड़ा झापड़ पड़ा है- उमा भारती
10.20 am: मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री और मेरे छोटे भाई योगी जी यूपी के मुख्यमंत्री, ये 21वीं सदी की सबसे अच्छी खबर है- उमा भारती
10.15 am: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का बयान, ‘योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने पर कोई आपत्ति नहीं, मुझे डिप्टी सीएम का पद मिला है। प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए काम करुंगा।’
10.10 am: आज सीएम पद का शपथ ग्रहण करने के बाद कल गोरखपुर जा सकते हैं योगी आदित्यनाथ
10.05 am: एक वक्त आया था जब देश की सर्वोच्च पंचायत संसद में योगी आदित्यनाथ फूट फूट कर रोये थे। ये मामला 2007 का है। योगी ने आरोप लगाया था कि यूपी की तत्कालीन सरकार उनके खिलाफ बदले की कार्रवाई कर रही है। (पढ़ें पूरी स्टोरी)
9.35 am: योगी आदित्यनाथ सियासत से पहले गणित के छात्र थे। उन्होंने मैथ्स में बी-एससी की है।गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने 2002 में हिन्दू युवा वाहिनी का गठन किया था। (पढ़ें पूरी स्टोरी)
9.15 am: ताजा जानकारियों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ गोरखपुर नहीं गए। उन्होंने अपना प्लान कैंसल कर दिया। अब वह वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ही हैं।
9.00am: मिली जानकारी के मुताबिक, खुद योगी ने कहा था कि यूपी जैसे बड़े राज्य को चलाने के लिए उन्हें दो सहयोगियों की जरूरत होगी।
8.40am: योगी को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।
8.30am: गोरखपुर के लिए निकलने से पहले योगी ने डीजीपी जावेद अहमद, प्रधान सचिन देवशीष पांडा और लखनऊ के एसएसपी से बातचीत की।
8.15am: योगी आदित्यनाथ गोरखपुर जाने से पहले स्मृति उपवन पहुंचे। वहीं पर उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम होना है। वहां जाकर उन्होंने सभी तैयारियों का जायजा लिया। इसे देखकर सभी अधिकारी भी चौंक गए।
8.00am: योगी आदित्यनाथ लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रुके थे।