उत्तर प्रदेश विधानसभा की आज यानी 11 फरवरी को पहले चरण की वोटिंग हो रही है। इसमें 15 जिलों की कुल 73 सीटों पर मतदान हो रहा है। मुस्लिम बहुल इलाकों में होने वाले इस चरण के मतदान में कई राजनीतिक दिग्गजों के दमखम की परीक्षा होगी। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।
कहां-कहां है वोटिंग ?
पहले चरण के चुनाव में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज जिलों में की 73 सीटों पर मतदान हो रहा है।
कितने मतदाता ?
पहले चरण के चुनाव में एक करोड़ 17 लाख महिलाओं समेत कुल दो करोड़ 60 लाख 17 हजार 81 मतदाता 77 महिलाओं समेत कुल 839 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
पहले चरण में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से गाजियाबाद का साहिबाबाद सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। वहीं एटा का जलेसर सबसे छोटा क्षेत्र है। आगरा दक्षिण सीट से सबसे ज्यादा 26 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं हस्तिनापुर से सबसे कम छह प्रत्याशी मैदान में हैं। यूपी में सात चरणों में मतदान हो रहा है। चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आएंगे।
बड़े नेताओं की साख दांव पर
नोएडा सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका कैराना से, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा तथा कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर मथुरा सीट से तथा भाजपा के विवादास्पद विधायक संगीत सोम तथा सुरेश राणा क्रमश: सरधना और थाना भवन से चुनाव लड़ रहे हैं।
लाइव अपडेट यहां देखिए –
BJP Mathura candidate Shrikant Sharma casts his vote #uppolls2017 pic.twitter.com/BFPG8R2K3h
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 11, 2017
Voting underway in different districts of Western Uttar Pradesh #uppolls2017 pic.twitter.com/hIigbJBTZA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 11, 2017
Polling underway in Shamli's Thana Bhawan #uppolls2017 pic.twitter.com/umSWY1X2y0
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 11, 2017
#FLASH Voting for first phase of #UPpolls2017 begins pic.twitter.com/PUiNBFxyOK
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 11, 2017
People after casting their votes in Baghpat #uppolls2017 pic.twitter.com/XKh65K2qxs
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 11, 2017
Polling delayed in booth no.42 in Mathura's Govardhan, and in booth nos 119 and 120 in Baghpat as EVMs are not working. #uppolls2017
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 11, 2017
Mathura: People queue up outside a polling station in Govardhan. Voting to begin shortly #uppolls2017 pic.twitter.com/wmoBtjwOuV
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 11, 2017
