Sanwer Assembly Election Results 2023: सांवेर विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। भाजप प्रत्याशी तुलसी सिलावट 34464 वोटों से आगे चल रहे हैं। तुलसी सिलावट पांच बार के विधायक हैं। सांवेर सीट से कांग्रेस के टिकट पर लगातार दो बार से चुनाव जीतते रहे हैं। इस बार वो भारतीय जनता पाटी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में मतगणना शुरू हो चुकी है और कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
सांवेर विधानसभा क्षेत्र मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित है। यहां कुछ हिस्सा शहरी क्षेत्र में भी आता है। विभिन्न धर्म और जातियों के लोग यहा रहते हैं। इस क्षेत्र की आबादी 4 लाख 45 हजार है, जिसमें 2 हजार 83830 वोटर, 1,39,106 महिला वोटर, 144,724 पुरुष वोटर और 18,000 मुस्लिम वोटर शामिल हैं। यहां की शिक्षा दर 90 प्रतिशत है।
इस विधानसभा सीट का राजनीतिक प्रकृति लगातार बदलती रहती है, जिसमें कांग्रेस और भाजपा की बारी-बारी से सरकार बनती देखी गई है। वर्तमान में यहां से तुलसीराम सिलावट विधायक हैं, जिन्हें सिंधिया के खास समर्थक माना जाता है। तुलसी सिलावट 69 वर्षीय हैं और उन्होंने एमए तक की पढ़ाई की है। उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।
सांवेर में 300 करोड़ की सिंचाई योजना जैसा महत्वपूर्ण काम किया गया है, जिसमें हर गांव तक पेयजल पहुंचाया गया है। कॉलेज, अस्पताल, ओवर ब्रिज जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। सांवेर क्षेत्र में खेती -किसानी मुख्य व्यवसाय है और यहां के मुख्य बागवानी पेड़ पौधों का होता है। इस क्षेत्र में दूध का विशाल प्लांट भी है।
नया इंदौर का कुछ हिस्सा, कोकिलाबेन अस्पताल, प्रकाश सोनकर और राधा किशन मालवीय भी इसी क्षेत्र में आते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी यह क्षेत्र समाचारों में रहा, जहां डंपर में भरकर आए लोगों की खबर मिली थी।
Madhya Pradesh Assembly Election Results: मध्य प्रदेश की सांवेर विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी ही देर में सांवेर सीट से पहला रुझान सामने आएगा। सांवेर विधानसभा सीट (Sanwer Vidhansabha Seat Result) पर मुख्य मुकाबला बीजेपी के तुलसी सिलावट और कांग्रेस पार्टी की रीना बौरासी सेतिया के बीच है।
तुलसी अब तक पांच बार विधायक चुने गए हैं। दो वार से इंदौर जिले के सांवरे विधानसभा का कांग्रेस के टिकट पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
25 दिसंबर 2018 को कमल नाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सिलावट को जल संसाधन और मछुआरा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी।
तुलसी सिलावट ने सांवेर में हुए पिछले दो विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मात दी थी। 2020 के मध्य प्रदेश राजनीतिक संकट के दौरान उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन किया और इस्तीफा देने वाले 22 विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। बाद में 21 अप्रैल 2020 को उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया।
2018 में कौन जीता सांवेर विधानसभा चुनाव?
साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के तुलसी सिलावट चुनाव जीते थे। उन्होंने भाजपा के डॉ राजेश सोनकर को 2945 वोटों से मात दी थी।2018 के चुनाव में तुलसी सिलावट को 96535 वोट मिले थे जबकि भाजपा के डॉ राजेश सोनकर को 93590 वोट हासिल हुए थे।
2013 में भी जीती थी बीजेपी
सांवेर में साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के डॉ राजेश सोनकर ने जीत हासिल की थी। तब डॉ राजेश सोनकर को 87292 वोट हासिल हुए थे जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी के तुलसी सिलावट को 69709 वोट मिले थे।