अभिन्या हरगोविंद
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने 31 जनवरी को नोएडा से अपने डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि, “चुनाव असल मुद्दों पर लड़े जाने चाहिए, जो विकास है। आपके नलों में पानी क्यों नहीं है? बिजली और सड़कें क्यों बनी हैं? लोग रोजगार क्यों नहीं खोज पा रहे हैं?
नोएडा में डोर टू डोर कैंपेन करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, “जातिवाद और संप्रदायिकता से सिर्फ राजनीतिक दलों को फायदा होता है, जनता को नहीं। आप 80 परसेंट और 20 परसेंट की बात कर रहे हो, आप इस पर क्यों नहीं चर्चा कर रहें कि आपने उत्तर प्रदेश में कितने लोगों को रोजगार दिया? आप इस पर क्यों नहीं चर्चा कर रहें कि बजट का कितना प्रतिशत हिस्सा जो शिक्षा पर खर्च होता था उसे घटा दिया गया? आप इस पर क्यों नहीं चर्चा कर रहें कि आपने स्वास्थ्य सुविधाओं पर कितना खर्चा किया? हम कह रहें हैं कि इलेक्शन इन्हीं मुद्दों पर होने चाहिए।” पिछले महीने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि विधानसभा चुनाव 80% बनाम 20% के बीच लड़ा जाएगा।
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि यहां पर काफी सारे छात्र हैं, युवा लोग हैं जिनका करियर चौपट हो गया है, इन्हें उम्मीद है कि परीक्षा देने के बाद नौकरी मिल जाएगी। जब ये अपनी आवाज उठाते हैं तो इन्हें पीटा जाता है। हम इनके लिए विशेष भर्ती बोर्ड का गठन करना चाहते हैं जो इनकी समस्याओं को समझेगा और उन्हें हल करेगा।” प्रियंका गांधी नोएडा में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि नोएडा की जनता नाखुश है।
‘लड़की हूं ,लड़ सकती हूं’ नारे के बारे में विस्तार से बताते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, “महिलाओं को समझना चाहिए कि कितनी शक्तियां उनके पास हैं। अभी राजनीति में महिलाओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। महिलाओं को एक साथ खड़े होना चाहिए और कहना चाहिए कि हम अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं। आप हमें सुरक्षित और सक्षम बनाइए और हमें लड़ने के लिए मौका दीजिए।”
प्रियंका गांधी ने कहा कि, “कोई उन्हें सुनता नहीं है, कोई विधायक को देखता नहीं है। विधायक सिर्फ प्रचारों में दिखते हैं। ये महत्वपूर्ण है कि कांग्रेस लगभग तीन दशक बाद सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।” प्रियंका गांधी अपने डोर टू डोर कैंपेन के तहत नोएडा के सेक्टर 8 के जेजे कॉलोनी में भी गईं। यहां पर पतली गलियों में पार्टी के झंडे और पर्चे के साथ भारी भीड़ जमा हो गई। लोग अपने छतों और दुकानों से प्रियंका को देख रहे थे।
कॉलोनी में रहने वालीं 35 वर्षीय रीता यादव ने बताया कि उन्होंने (प्रियंका) ने कहा है कि हमें पानी का कनेक्शन और बिजली मिलेगी। रीता के भतीजे आशू कुमार सिंह जो 22 वर्षीय छात्र हैं ,उन्होंने कहा कि, “जो कॉलोनी में पानी आता है वो हैंडपंप का होता है। बामुश्किल ही इसे कोई पी सकता है।”
60 वर्षीय उदय चंद्र झा जो रिटायर्ड ऑटो पार्ट मैकेनिक रह चुके हैं और कॉलोनी में 35 साल से अधिक समय से रह रहे हैं, उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ बदलाव नहीं हुआ है। छोटी झुग्गियां बस अब कंक्रीट की बिल्डिंग बन गई हैं। अभी भी यहां पर साफ पानी और अच्छी नालियां नहीं हैं। इस कॉलोनी को अभी भी अनाधिकृत माना जाता है।