उत्तर प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के गठबंधन ने पश्चिमी यूपी में मुस्लिम और जाट वोटरों के समीकरण पर दांव चला है। बता दें कि सपा और रालोद ने पश्चिमी यूपी में उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें सपा की तरफ से 10 और आरएलडी की तरफ से 19 प्रत्याशी शामिल हैं। इस सूची में 9 मुस्लिम प्रत्याशी शामिल हैं।

इस सूची में उम्मीदवारों में शामली से प्रसन्न चौधरी (रालोद), चरथावल से पंकज मलिक (सपा), पुरकाजी से अनिल कुमार (रालोद), कैराना से नाहिद हसन (सपा) के नाम शामिल हैं। वहीं खतौली से राजपाल सिंह सैनी (रालोद), मेरठ से रफीक अंसार (सपा), बागपत से अहमद हमीद (रालोद), नहटौर से मुंशी राम (रालोद), किठौर से शाहिद मंजूर (सपा) को प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा साहिबाबाद से अमर पाल शर्मा (SP), मोदीनगर से सुरेश शर्मा (RLD), मदन भैया को लोनी से (रालोद) और धौलाना से असलम चौधरी (सपा), हापुड़ से गजराज सिंह (रालोद), खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी (रालोद), जेवर से अवतार सिंह भड़ाना (RLD) उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं बुलंदशहर से हाजी यूनुस (रालोद), स्याना से दिलनवाज खान (रालोद), कोल से सलमान सईद (सपा) को भी टिकट मिला है।

बता दें कि अलीगढ़ से जफर आलम (SP), छाता से तेजपाल सिंह (RLD), गोवर्धन से प्रीतम सिंह (RLD), प्रदीप चौधरी गुड्ड को सादाबाद से (रालोद), बल्देव से बबीता देवी (RLD), कुंअर सिंह वकील को आगरा कैंट से (SP), महेश कुमार जाटव को आगरा देहात से(RLD) टिकट दिया गया है।

ब्रिजेश चाहर को फतेहपुर सीकरी से (SP), बाह से मधुसूदन शर्मा (SP) और खैरागढ़ से रौतान सिंह (RLD) को टिकट मिला है। गौरतलब है कि इन सीटों पर आगामी 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है। बता दें कि यूपी में सात चरणों में मतदान होना है।

बता दें कि पश्चिमी यूपी की कई अहम सीटें ऐसी हैं जहां से उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।