सोशल मीडिया साइट ट्विटर अपने विचारों को साझा करने का एक माध्यम है। साल 2018 में ट्विटर पर देश की 10 सबसे ज्यादा चर्चा की जाने वाली शख्सियतों में से छह राजनेता थे। पीएम नरेंद्र मोदी बीतें सालों की तरह ही इस साल भी नंबर एक पर बने हुए है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दूसरे और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह तीसरे नंबर पर है। लोगो ने ट्विटर पर चुनाव, मीटू, आईपीएल, दीपिका-रनवीर विवाह आदि मुद्दों पर जमकर अपनी राय साझा की। आमतौर पर राजनीति और फिल्म पर चर्चा करना लोगों का पसंदीदा शगल कहा जाता है। इस बात पर जब हम सोशल साइट ट्विटर की सालाना रिपोर्ट को देखते है तो उससे भी फिलहाल यही बात निकलकर सामने आती है।
साल 2018 की समाप्ति से पहले ट्विटर इंडिया ने एक लिस्ट जारी की है। जिसमें टीवी, राजनीति, खेल, मनोरंजन आदि से संबंधित ट्विटर पर चर्चा की जाने वाली शीर्ष 10 शख्सियतों को शामिल किया गया था। इस साल ट्विटर पर राजनीतिक के बारे रिकॉर्ड चर्चा हुई। देश की शीर्ष 10 शख्सियतों में छह पर राजनेताओं ने जगह बनाई है। राजनेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लिस्ट में शीर्ष स्थान पर है।लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दूसरे और अमित शाह तीसरे नंबर पर है। चौथे स्थान पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, पांचवे स्थान पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल है। दसवें स्थान पर शिवराज सिंह चौहान है। इसके बाद चार स्थान पर फिल्म स्टारों का कब्जा है।
Prime Minister Narendra Modi @NarendraModi tops the charts for Most Talked about Indian Personalities in 2018. Check out who else is on the list. #ThisHappened pic.twitter.com/ggCmLtq5pN
— Twitter India (@TwitterIndia) December 6, 2018
बात अगर फ़िल्मी सितारों की करे तो चर्चा में रहने वाले शीर्ष 10 व्यक्तियों में तीन दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार हैं जबकि शाहरूख खान बालीवुड के इकलौते स्टार हैं जो इस लिस्ट में जगह बनाने में सफल हुए है। हालांकि वे साउथ के पवन कल्याण से पीछे हैं। गौरतलब है कि पूरे वर्ष के लिए ट्विटर ने भारतीय फुटबाल के कप्तान सुनील छेत्री की तरफ से ट्विटर पर जारी की गई अपील को गोल्डन ट्विट घोषित किया गया है। इसे करीब 60 हजार बार रिट्वीट किया गया।