Lok Sabha Election 2024: Date, Candidate Name, Chunav Result 2019, Votes, Caste Wise Population: राजस्थान सीकर लोकसभा शेखवाटी इलाके का केंद्र मानी जाती है। सीकर की राजनीति से कई अहम नाम सामने आए हैं जिनमें भूतपूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के भूतपूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत, पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल और लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ जैसे नाम शामिल हैं। सीकर लोकसभा जाट बाहुल्य सीट है। सीकर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें—धोद, सीकर, दांता रामगढ, खंडेला, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, चौमू है।

कौन होगा उम्मीदवार है?

सीकर से बीजेपी ने स्वामी सुमेधानंद सरस्वती को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने सीपीआई (एम) नेता अमरा राम को उनके सामने उतारा है।

सीकर लोकसभा सीट
1. Partyप्रत्याशी का नाम
बीजेपीस्वामी सुमेधानंद सरस्वती
कांग्रेसअमरा राम
अन्यअभी घोषणा नहीं हुई है

क्या है समीकरण?

सीकर लोकसभा यह सामान्य श्रेणी की संसद सीट है। सीकर संसदीय सीट पर एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 310,320 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 15.3% है।  एसटी मतदाता लगभग 68,960 हैं।  मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 138,151 है। ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 1,602,306 है। शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 425,929 है।

पिछले 10 लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने पांच बार जीत दर्ज की है तो वहीं एक बार भाजपा समर्थित जनता दल और चार बार कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं। 2019 और 2014 के लोकसभा चुनावों में में इस सीट से बीजेपी से सुमेधानंद सरस्वती ने जीत दर्ज की है।

क्या रहा था 2019 में परिणाम?

बात की जाए 2019 की तो सीकर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुमेधानंद सरस्वती ने यहां से जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 772104 वोट मिले थे। कांग्रेस के उम्मीदवार सुभाष महरिया कुल 474948 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।