हाल ही में भाजपा ने दो घोषणा पत्र जारी किए थे। जिसमें एक को ‘दृष्टि’ नाम दिया था तो वहीं दूसरा महिलाओं के लिए ‘नारी शक्ति संकल्प पत्र’ था। लेकिन आज (मंगलवार) को कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर दिया है। भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता में कमेटी के मीडिया मुखिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने ये आरोप पत्र जारी किया है। आपको बता दे कि आरोप पत्र में 25 मुद्दों को रखा गया है। इसके साथ ही 21 घोटालों का भी जिक्र किया गया है।
शिवराज सिंह जी बहाने मत बनाइए यह बताइए कि यह प्रदेश महिलाओं के लिए असुरक्षित क्यों है ?
श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला @rssurjewala pic.twitter.com/dQynT4uUUP
— MP Congress (@INCMP) November 20, 2018
कांग्रेस ने किया था ऐलान
दरअसल कांग्रेस ने ऐलान किया था कि वो विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा का कच्चा चिट्ठा खोलेगी और आरोप पत्र लाएगी। जिसके चलते आज रणीदीप ने आरोप पत्र जारी किया। आरोप पत्र में व्यापम घोटाला, ई- टेंडरिंग, पोषण आहार घोटाले के साथ महिला सुरक्षा, बच्चियों के साथ बलात्कार और किसान आत्महत्या जैसा मामले शामिल हैं।
#भाजपा_पर_जनता_के_आरोप pic.twitter.com/eZljIhVwul
— MP Congress (@INCMP) November 20, 2018
नेता प्रतिपक्ष और अजय सिंह ने मिलकर तैयार किया आरोप पत्र
नेता प्रतिपक्ष और अजय सिंह ने विधायकों के साथ मिलकर आरोप पत्र तैयार किया था। जिसके बाद ये पत्र कमलनाथ को सौंपा गया था। जिसके बाद आज पार्टी ने आरोप पत्र जारी किया।
28 नवंबर को होगा मतदान
बता दें कि मध्य प्रदेश में एक की चरण में 28 नवंबर को मतदान है। गौरतलब है कि प्रदेश के 53 जिलों में विधानसभी की 230 सीटे हैं। इसके साथ ही 11 दिसंबर को नतीजे सामने होंगे।